बीकानेर जिले के श्रीडूंगरपुर क्षेत्र में हादसा : ट्रक और कार भिड़े, एक ही परिवार के 6 की मौत

2 वर्षीय बालिका जिंदा बची

बीकानेर जिले के श्रीडूंगरपुर क्षेत्र में हादसा : ट्रक और कार भिड़े, एक ही परिवार के 6 की मौत
बीकानेर जिले के श्रीडूंगरपुर थाना क्षेत्र में होटल नजद सिजराल के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग-11 पर सोमवार दोपहर एक कार और ट्रक में हुई भीषण भिड़ंत में कार में सवार एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई।

श्रीडूंगरगढ़। बीकानेर जिले के श्रीडूंगरपुर थाना क्षेत्र में होटल नजद सिजराल के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग-11 पर सोमवार दोपहर एक कार और ट्रक में हुई भीषण भिड़ंत में कार में सवार एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई, वहीं एक दो वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल हो गई। सभी मृतक हरियाणा के फ तेहाबाद जिले के मताना गांव के निवासी बताए गए हैं। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए।  थाना प्रभारी कश्यप सिंह ने बताया कि हादसे में ओमप्रकाश विश्नोई (60), उनकी पत्नी सोरमा देवी (45), बेटी प्रमीला, पौत्र रोनित (11) पुत्र सुरेंद्र, दोहती यशवी (10) पुत्री अमित और खुशी (6) पुत्री संदीप सुथार बिश्नोई की मौत हो गई। हादसे में दो साल की मासूम तनवी पुत्री संदीप ही जीवित बची है। उसे बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू में वह वेंटिलेटर पर रखा गया है। राहत कार्य में जुटे सेवादार अमीर खान कायमखानी ने बताया कि सड़क पर मौत का मंजर देखकर कलेजा कांप उठा। कार में फं से लोगों को मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। शुरुआत में दो बच्चे और एक महिला जीवित नजर आए थे, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद दो साल की बच्ची तनवी को छोड़कर, महिला और एक अन्य बच्ची ने दम तोड़ दिया।

तीर्थ स्थल के दर्शन कर लौट रहे थे :

 परिवार सोमवार को तीर्थ स्थल दर्शन कर गांव लौट रहा था। हादसे के समय परिवार का मुखिया ओमप्रकाश विश्नोई कार चला रहे थे। वह गत 30 मई को ही फ तेहाबाद के डीडीपीओ कार्यालय से सीनियर अकाउंटेंट के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

Post Comment

Comment List

Latest News

पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन
जयपुर स्थित फोर्टी राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश और महिला स्वास्थ्य जागरूकता पर केंद्रित एक प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई।...
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर महाराष्ट्र में सियासी तूफान: फडणवीस समर्थन में उतरे, पवार का मुख्यमंत्री पर तीखा हमला
पर्यावरण सरंक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान का आग़ाज़, 1 हजार से ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प 
आरएएस मुख्य परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, 27 जुलाई तक करें आवेदन; उत्तर पुस्तिकाएं ऑनलाइन देखने का मौका
कर्नाटक कांग्रेस में मंत्री बनने की होड़: 20 सीटों पर 60 दावेदार, दिल्ली बैठक में नए मंत्रियों के नामों पर लग सकती है मुहर
यूरोप के जंगलों में भीषण आग : तेज हवाओं से बिगड़े हालात, फ्रांस-स्पेन से 3 लाख से अधिक लोग पलायन को मजबूर 
राजस्थान रोडवेज को मिली 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी