डंपर में पीछे से घुसी कार: शिक्षक पति-पत्नी, मां समेत चार की मौत

फरार चालक की तलाश शुरू

डंपर में पीछे से घुसी कार: शिक्षक पति-पत्नी, मां समेत चार की मौत
नेशनल हाईवे-62 पर लूनकरणसर के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में कार सवार चार लोगों की जान चली गई। श्रीकरणपुर निवासी शिक्षक दंपति और उनके परिजन एक पारिवारिक समारोह में जा रहे थे, तभी कार की डंपर से टक्कर हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

बीकानेर। लूनकरणसर स्थित  नेशनल हाईवे-62 अबोहर-पिंडवाड़ा पर बुधवार दोपहर एक कार और डंपर के बीच हुई भिड़ंत में कार सवार चार लोगों की मौके पर मौत हो गई, वहीं डंपर चालक मौके से फ रार हो गया। हादसे में  मारे गए लोगों की पहचान श्रीकरणपुर  निवासी टीचर दम्पती संदीप शर्मा, कृतिका, मां आशा व चाची सुषमा के रूप मेंं हुई है।  हादसे की सूचना मिलते ही लोग मौके पर पहुंचे एवं घायलों को तत्काल लूनकरणसर उप जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां  चिकित्सकों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा बुधवार दोपहर 3.30 बजे बजे लूणकरणसर में विश्वकर्मा मार्केट के पास हुआ। 

दुर्घटना में कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रसत हो गया। कार के एयरबैग खुलने के बाद भी कार सवार लोगों की जान नहीं बच सकी। पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया है। पुलिस के अनुसार मृतक संदीप शर्मा परिवार सहित अपने मामा की पोती की जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान डंपर के पिछले हिस्से से कार टकरा गई। मृतक संदीप की शादी इसी वर्ष जनवरी में हुई थी। वह श्रीकरणपुर के सरकारी आईटीआई कॉलेज में संविदा पर पर कार्यरत था, वहीं पत्नी कृतिका थर्ड ग्रेड टीचर थी। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार
चूरू के बुकलसर फांटा पर सरकारी जमीन पर बने अवैध ढाबों के खिलाफ पुलिस और नगर परिषद ने संयुक्त कार्रवाई...
"वंदे मातरम् विवाद" में सोनिया गांधी घिरीं: कर्नाटक भाजपा नेताओं ने उरवा थाने में दर्ज कराई शिकायत, कार्रवाई की मांग
यात्रियों के लिए जरूरी खबर! नई दिल्ली-दौराई शताब्दी आज आंशिक रद्द, अजमेर-दौराई के बीच नहीं चलेगी ट्रेन 
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर बिहार में श्रद्धांजलि सभा, कृषि मंत्री विजय सिन्हा बोले- अटल जी सुशासन के प्रणेता थे
एडिलेड में भारतीय कारोबारियों को चोरों ने बनाया निशाना: एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी, हजारों डॉलर का नुकसान
नगर परिषद आयुक्त पर कर्मचारी से मारपीट का आरोप, कनिष्ठ सहायक बोला- सीने में मारे मुक्के, नौकरी से निकालने की दी धमकी
श्रीगंगानगर: चतुर्थ श्रेणी भर्ती के 155 चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की तारीख तय, 17 अगस्त को होगी प्रक्रिया