सड़क पर बेहोश मिले युवक की स्कूटी से मिली 70-करोड़ की हेरोइन, मामले की जाँच जारी
डिक्की में रखे पीले रंग के पैकेट में ड्रग बरामद
सड़क हादसे में घायल पाली जिले के एक युवक की स्कूटी की डिकी से पुलिस को 27 छोटे पैकेट्स में 14 किलो हेरोइन बरामद। बरामद हेरोइन का अंतरराष्ट्रीय बाजार मूल्य 70 करोड़ रुपए आंका। पुलिस के अनुसार युवक सड़क किनारे घायल अवस्था में बेहोश पड़ा था।
बीकानेर। जिले के पूगल क्षेत्र में मंगलवार सुबह सड़क हादसे में घायल पाली जिले के एक युवक की स्कूटी की डिकी से पुलिस को 27 छोटे पैकेट्स में 14 किलो हेरोइन बरामद हुई है। बरामद हेरोइन का अंतरराष्ट्रीय बाजार मूल्य 70 करोड़ रुपए आंका गया है। पुलिस के अनुसार युवक सड़क किनारे घायल अवस्था में बेहोश पड़ा था। जिसे पहले पूगल अस्पताल फिर बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल भर्ती कराया गया।
जब थाने में रखी युवक की स्कूटी खंगाली तो डिक्की में रखे पीले रंग के पैकेट में ड्रग बरामद हुई। पूगल थानाधिकारी समरवीर सिंह ने बताया कि घायल युवक पूगल से खाजूवाला की तरफ आने वाले मुख्य मार्ग पर मिला था। सीमा सुरक्षा बल के अधिकारी भी मामले में पुलिस से रिपोर्ट ले रहे हैं। जानकारी के अनुसार, युवक खाजूवाला से निकला था, उसकी स्कूटी आवारा पशु से टकरा गई, जिससे युवक सड़क पर गिरकर बेहोश हो गया।

Comment List