लूणकरनसर में उप जिला चिकित्सालय का शिलान्यास : मुख्यमंत्री का कांग्रेस पर निशाना, कहा- कांग्रेस ने राज्यों में भाजपा की सरकारों से भेदभाव किया, हम नहीं करते 

किसान और गरीब कल्याण पर जोर

लूणकरनसर में उप जिला चिकित्सालय का शिलान्यास : मुख्यमंत्री का कांग्रेस पर निशाना, कहा- कांग्रेस ने राज्यों में भाजपा की सरकारों से भेदभाव किया, हम नहीं करते 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमारे मुल्क के मालिक किसान हैं, गरीब और मजदूर हैं। हमारा कर्तव्य है कि हर साल हम उन्हें अपने कार्य का हिसाब दें। शर्मा मंगलवार को बीकानेर जिले के लूणकरनसर में 40 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले उप जिला चिकित्सालय के शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र और राज्यों की सरमार गरीब को गणेश मानकर काम करती हैं।

बीकानेर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमारे मुल्क के मालिक किसान हैं, गरीब और मजदूर हैं। हमारा कर्तव्य है कि हर साल हम उन्हें अपने कार्य का हिसाब दें। शर्मा मंगलवार को बीकानेर जिले के लूणकरनसर में 40 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले उप जिला चिकित्सालय के शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र और राज्यों की सरमार गरीब को गणेश मानकर काम करती हैं। हम लगातार जनता के बीच जा रहे हैं, दो साल पहले हमने जनता से वादा किया था कि संकल्प पत्र के एक एक वादे को पूरा करेंगे। हमने ये भी कहा था कि हम जब आपके बीच आएंगे तो एक साल का हिसाब देंगे। इन दो सालों में हमने कभी दल देखकर काम नहीं किया। हम दो सौ विधानसभा क्षेत्रों में सभी के लिए काम कर रहे हैं। कांग्रेस ने केंद्र में रहते ये काम किया। उसने भाजपा राज्यों में गैस सिलेंडर महंगा रखा और कांग्रेस शासित राज्यों में सिलेंडर सस्ते कर दिए, हम ऐसा नहीं करते। उन्होंने कहा कि गांवों और शहरों में समान रूप से शहरी विकास के काम होंगे। विकास रथ हर गांव में जा रहा है। इस रथ में उस विधानसभा में किए गए कायोंर् की किताब रखी गई है। उसमें एक सुझाव पेटी भी हैं, जिसमें आप सुझाव दे सकते हैं। आप अपना सुझाव इस पेटी में डालें, जिससे हम आपकी भावनाओं के मुताबिक काम हो सके। मुख्यमंत्री ने लूणकरनसर में विभिन्न सरकारी एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों में भाग लिया।

मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि प्रदेश की दो सौ विधानसभाओं में सबसे शानदार सड़कें लूणकरनसर की होगी। गोदारा ने बताया कि सौ करोड़ रुपए की लागत से लूणकरनसर में सड़कें बनाई जा रही है। इससे पूर्व नाल एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री का भाजपा पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।

लूणकरनसर में 377 करोड़ के कायोंर् का शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने यहां उप जिला चिकित्सालय के साथ इंदिरा गांधी नहर की मरम्मत और सड़कों के साथ ही अन्य कायोंर् की शुरूआत की। करीब 377 करोड़ रुपए की लागत से होने वाले यह कार्य अगले दो साल में पूर्ण होंगे।

किसान, युवा और गरीब कल्याण पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने किसान सम्मान निधि की राशि बढ़ाई है,हम प्रधानमंत्री मोदी के उस विजन पर काम कर रहे हंै, जिसमें कहा गया है कि किसान विकसित होगा तो देश विकसित होगा। उन्होंने युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने, 70 लाख लोगों को खाद्य सुरक्षा से जोड़ने और समाज के हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ने की बात कही। 

Read More राजस्थान विधानसभा : जेजेएम योजनाओं पर मंत्री के जवाब पर विपक्ष ने उठाए सवाल, कोर्ट केस से रुके 62 कार्य 

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान