बीकानेर में मोबाइल नेटवर्क की खुली पोल: TRAI ने परखी सिग्नल की शक्ति और डेटा स्पीड: शहरों और नेशनल हाईवे पर हुआ 'इंडिपेंडेंट ड्राइव टेस्ट'; जयपुर क्षेत्रीय कार्यालय ने जारी किए जनवरी 2026 के नतीजे

नेटवर्क ऑडिट: बीकानेर में TRAI का 'इंडिपेंडेंट ड्राइव टेस्ट' संपन्न

बीकानेर में मोबाइल नेटवर्क की खुली पोल: TRAI ने परखी सिग्नल की शक्ति और डेटा स्पीड: शहरों और नेशनल हाईवे पर हुआ 'इंडिपेंडेंट ड्राइव टेस्ट'; जयपुर क्षेत्रीय कार्यालय ने जारी किए जनवरी 2026 के नतीजे

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) ने बीकानेर के 439 किमी क्षेत्र में मोबाइल सेवाओं की गुणवत्ता जांची। जनवरी 2026 में हुए इस ड्राइव टेस्ट में कॉल ड्रॉप, डेटा स्पीड और वॉयस क्लेरिटी का विश्लेषण किया गया। शहरी इलाकों से लेकर भारतमाला हाईवे तक नेटवर्क की 'सेहत' परखी गई, जिसकी विस्तृत रिपोर्ट अब TRAI वेबसाइट पर उपलब्ध है।

बीकानेर। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) ने राजस्थान के बीकानेर जिले में मोबाइल सेवाओं की गुणवत्ता (QoS) का सच जानने के लिए बड़े पैमाने पर 'इंडिपेंडेंट ड्राइव टेस्ट' (IDT) आयोजित किया। जनवरी 2026 में किए गए इस परीक्षण के निष्कर्ष अब आम उपभोक्ताओं के लिए सार्वजनिक कर दिए गए हैं। इस टेस्ट का मुख्य उद्देश्य यह जांचना था कि टेलिकॉम कंपनियां (TSPs) कॉल और डेटा के जो दावे करती हैं, वे धरातल पर कितने खरे उतर रहे हैं।

इन क्षेत्रों में हुई गहन जांच

TRAI के जयपुर क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा नियुक्त एजेंसी ने 13 से 16 जनवरी 2026 के बीच जिले के कुल 439.1 किलोमीटर क्षेत्र को कवर किया:
शहरी क्षेत्र (293.8 किमी): बीकानेर शहर, नोखा और श्री डूंगरगढ़ कस्बों के मुख्य इलाके।
हाईवे कवरेज: देशनोक से नोरंगदेसर (अमृतसर-जामनगर भारतमाला हाईवे NH-754A) का 41.1 किमी हिस्सा और पुगल से रणजीतपुरा (NH-911) का 104.2 किमी मार्ग।

हाईटेक तरीके से मापी गई 'नेटवर्क की सेहत'

जांच के दौरान उन्नत हैंडसेट और आधुनिक सॉफ्टवेयर का उपयोग किया गया। TRAI ने मुख्य रूप से निम्नलिखित मानकों (KPIs) पर डेटा एकत्रित किया:
कॉल सेटअप सक्सेस रेट: कॉल कितनी बार में कनेक्ट होती है।
स्पीच क्वालिटी: बातचीत के दौरान आवाज की स्पष्टता।
डेटा स्पीड: इंटरनेट की वास्तविक डाउनलोड और अपलोड गति।
कॉल ड्रॉप: चलते सफर में कॉल कटने की दर।
"इस टेस्ट का उद्देश्य उपभोक्ताओं को सूचित करना और कंपनियों को अपनी सेवाओं में सुधार के लिए प्रोत्साहित करना है। रिपोर्ट संबंधित कंपनियों को भेज दी गई है।"
— भादूविप्रा (TRAI) क्षेत्रीय कार्यालय, जयपुर

इन प्रमुख गांवों और ढाणियों से गुजरा टेस्ट काफिला

ड्राइव टेस्ट के दौरान नोखा, बीकासर, बुधरो की ढाणी, रासीसर, पलाना, उदयरामसागर, गंगाशहर, सारा काजानी, मुक्ता प्रसाद नगर, नोरंगदेसर, सेरूणा, जोधासर, श्री डूंगरगढ़ के अलावा बॉर्डर एरिया के पुगल, गंगाजली, दंतौर, मीरांवाला, करणीसर, मियावाला, कंधारली और गौर जैसे क्षेत्रों में सिग्नल की गुणवत्ता जांची गई।

उपभोक्ता कहाँ देखें रिपोर्ट?

बीकानेर जिले की इस विस्तृत रिपोर्ट को TRAI की आधिकारिक वेबसाइट www.trai.gov.in पर देखा जा सकता है। यदि किसी उपभोक्ता या संस्था को इस संबंध में स्पष्टीकरण चाहिए, तो वे जयपुर कार्यालय को [email protected] पर ईमेल कर सकते हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ