छतरगढ़ के खारवाली गांव में तिहरा हत्याकांड : चाकुओं से ताबड़-तोड़ हमले में 3 की मौत, पूरे इलाके में दहशत

शवों को छत्तरगढ़ के सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया 

छतरगढ़ के खारवाली गांव में तिहरा हत्याकांड : चाकुओं से ताबड़-तोड़ हमले में 3 की मौत, पूरे इलाके में दहशत
जिले के छतरगढ़ थाना क्षेत्र के खारवाली गांव में लड़की की सगाई को लेकर दो रिश्तेदारों में विवाद ने हिंसक रूप धारण कर लिया। इस दौरान चाकू से एक-दूसरे पर हमला किया गया, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई।

बीकानेर। जिले के छतरगढ़ थाना क्षेत्र के खारवाली गांव में लड़की की सगाई को लेकर दो रिश्तेदारों में विवाद ने हिंसक रूप धारण कर लिया। इस दौरान चाकू से एक-दूसरे पर हमला किया गया, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई। खाजूवाला डीएसपी आकांक्षा चौधरी ने मीडिया को बताया जिन लोगों की हत्या हुई है, उनमें सुरजनवाली निवासी अलीशेर पुत्र अब्दे खां (60), खारवाली निवासी जिन्दू खां पुत्र याकूब खां (55) तथा करीम खां पुत्र जिन्दू खां (25) शामिल हैं। पता चला कि तीनों की मौत मौके पर अधिक खून बहने से हुई। यह वारदात गुरुवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे की है। वारदात की जानकारी मिलते ही बीकानेर के जिला पुलिस अधीक्षक एसपी मृदुल कच्छावा, खाजूवाला डीएसपी आकांक्षा चौधरी तथा खाजूवाला थानेदार नवनीत सिंह धालीवाल व एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने तीनों शवों को छत्तरगढ़ के सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।

हत्या की सूचना फैलते ही छत्तरगढ़ अस्पताल के सामने भारी भीड़ जमा हो गई। विवाद की वजह लड़की के रिश्ते को लेकर कहासुनी बताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की। गांव के लोगों के अनुसार सत्तासर में लड़की के रिश्ते को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से किसी बात को लेकर विवाद भी चल रहा था।  समझौते की बातचीत के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में चाकू चल गए। पुलिस हमलावरों की तलाश और घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। उधर, गांव के जानकार लोगों के अनुसार दोनों पक्ष जिंदू, करीम, अलीशेर और नब्बू आदि परिवार में एक बीमार सदस्ये का हालचाल जानने एक स्थांन पर जमा हुए थे। इसी दौरान लड़की की सगाई को लेकर आपस में उलझ गए। चाकू चल गए। खूनी संघर्ष हुआ। तीन लोगों की मौत हो गई। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं कराया हुआ।

Post Comment

Comment List

Latest News

ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग की कमियों पर गहलोत का हमला, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग की कमियों पर गहलोत का हमला, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में बढ़ते ब्रेस्ट कैंसर पर चिंता जताते हुए हर संभाग में क्षेत्रीय कैंसर संस्थान...
मौलाना कल्बे रुशेद रिजवी का बड़ा बयान, बोले- पीओके भारत का था, है और हमेशा भारत का रहेगा
वेयरहाउस को प्रोत्साहन देने के नियमों में संशोधन, राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना-2024 में बदलाव 
संजय राउत ने मोहन भागवत को भेजा न्योता, रामरक्षा अभियान में शामिल होने का किया आग्रह
ट्रम्प का बड़ा आरोप, बोले- चीन ने 2020 अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की
आरजीएचएस में अनियमितताओं पर सरकार का सख्त एक्शन: 3 माह में 51 अस्पताल निलंबित, फर्जी क्लेम और वित्तीय गड़बड़ियों पर कार्रवाई
पीडब्ल्यूवाला ने NEET 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया, छात्रों ने साझा किए सफलता के मंत्र