तालेड़ा में दोपहर तक 32.78 प्रतिशत मतदान दर्ज, सुबह से मतदान केंद्रों पर लगी रही मतदाताओं की कतारें
सरपंच-पंच चुनाव में मतदाताओं का उत्साह
दोपहर 12 बजे तक 39,304 मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग।
नमाना रोड । तालेड़ा पंचायत समिति क्षेत्र में गुरुवार को तृतीय चरण के तहत सरपंच एवं पंच पदों के लिए मतदान जारी है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही बनी हुई है। ग्रामीण क्षेत्रों में चुनाव को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। निर्वाचन संबंधी आंकड़ों के अनुसार, दोपहर 12 बजे तक क्षेत्र में 32.78 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इस दौरान कुल 1 लाख 19 हजार 902 मतदाताओं में से 39 हजार 304 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे।
मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी रहा। प्रशासन की ओर से शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।
Related Posts
Post Comment
Latest News
05 Nov 2026 16:04:20
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पारदर्शी और...

Comment List