भण्डेड़ा में जलभराव समस्या पर किसानों की मांग तेज, जानें पूरा मामला

पाइप बंद करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग

भण्डेड़ा में जलभराव समस्या पर किसानों की मांग तेज, जानें पूरा मामला
पाइप बंद होते ही ऊपरी क्षेत्र के खेतों में जलभराव हो जाता है।

भण्डेड़ा। क्षेत्र में आगामी बरसात को देखते हुए किसानों ने मुख्य सड़कों पर बरसाती पानी निकासी के लिए लगाए गए पाइप बंद करने वाले लोगों के खिलाफ समय रहते सख्त कार्रवाई की मांग की है। किसानों का कहना है कि यदि विभाग पहले से ही ऐसे लोगों को पाबंद कर दे, तो खरीफ फसलों को हर साल होने वाले भारी नुकसान से बचाया जा सकता है। जानकारी के अनुसार बांसी-कालानला मार्ग एवं भण्डेड़ा-सादेड़ा मुख्य मार्ग पर सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा सड़क निर्माण के दौरान पानी निकासी के लिए पाइप लगाए गए थे, ताकि बारिश का पानी खेतों में जमा न होकर आगे निकल सके। लेकिन कई स्थानों पर निचले क्षेत्र के किसान अपने खेतों में पानी जाने से रोकने के लिए इन पाइपों को बंद कर देते हैं। पाइप बंद होते ही ऊपरी क्षेत्र के खेतों में जलभराव की स्थिति बन जाती है और लगातार बारिश के कारण फसलें पूरी तरह खराब हो जाती हैं।

 पिछले तीन वर्षों से यही स्थिति बनी हुई है, जिससे हजारों बीघा फसल हर साल बर्बाद हो रही है। किसानों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद विभाग केवल औपचारिक कार्रवाई करता है और मौके पर जाकर स्थिति देखकर लौट जाता है। इससे ऐसे लोगों का हौसला बढ़ता जा रहा है और पाइप बंद करने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि आगामी बरसात से पहले ही ऐसे लोगों को चिन्हित कर पाबंद किया जाए तथा पाइपलाइन व्यवस्था को सुचारू रखा जाए, ताकि किसानों की मेहनत और लाखों की फसल बर्बाद होने से बच सके।

अधिकारी का कहना है 
क्षेत्र में इस तरह पानी निकासी के पाइप को बन्द करने वाले किसानों को समय से पहले ही पाबंद करवाया जाएगा। फिर भी किसी व्यक्ति ने पाइप बन्द किया, तो उसी समय पुलिस साथ लेकर बंद पाइप को खुलवाया जाएगा। संबंधित व्यक्ति पर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
- हरिराम मीणा, अधिशाषी अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग, नैनवां 

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत-बांग्लादेश संबंधों के नए अध्याय की शुरुआत: ढाका में दिनेश त्रिवेदी की तैनाती, जल बंटवारे से सुरक्षा तक कई मुद्दे अहम भारत-बांग्लादेश संबंधों के नए अध्याय की शुरुआत: ढाका में दिनेश त्रिवेदी की तैनाती, जल बंटवारे से सुरक्षा तक कई मुद्दे अहम
भारत के नए उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी शुक्रवार को ढाका के लिए उड़ान भरेंगे। उनकी यह रवानगी गंगा जल संधि के...
बैंकॉक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल की राजदूत पुनीत अग्रवाल से मुलाकात, प्रवासी भारतीयों के मुद्दों पर हुई चर्चा
TMC को झटके पे झटका, अब सांसद प्रकाश चिक बराइक ने राज्यसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा, जानें अब पार्टी के पास कितने बचे सांसद
शहरी सेवा शिविर-2026 कल से, पट्टों और लंबित प्रकरणों के निस्तारण के साथ मिलेगी कई शुल्कों में छूट
युगांडा से आई 19 वर्षीय युवती स्वस्थ, दोनों रिपोर्ट नेगेटिव आने पर आरयूएचएस अस्पताल से मिली छुट्टी
खरगे का बड़ा हमला: संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा, संविधान बचाने की लड़ाई का आह्वान
अपारशक्ति खुराना ने इंडस्ट्री में अपने शुरुआती संघर्ष का किया खुलासा, अभिनेता ने कहा- शादी के बाद बदली किस्मत, तब मिलने लगे काम के ऑफर