असर खबर का : भण्डेड़ा फीडर पर लगा नया ब्रेकर, बार-बार तार टूटने से मिलेगी राहत

आधा दर्जन गांवों को बिजली गुल से मिलेगी निजात

असर खबर का : भण्डेड़ा फीडर पर लगा नया ब्रेकर, बार-बार तार टूटने से मिलेगी राहत
मानपुरा सहित आधा दर्जन गांवों में उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी के बीच लगातार बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा था। जलापूर्ति समेत दैनिक जीवन की व्यवस्थाएं भी प्रभावित हो रही थीं।

भण्डेड़ा। क्षेत्र में मानपुरा रोड स्थित बांसी जीएसएस पर लंबे समय से चल रही विद्युत समस्या का आखिरकार समाधान शुरू हो गया है। खबर प्रकाशित होने के बाद विद्युत निगम ने भण्डेड़ा फीडर पर मुख्य ब्रेकर स्थापित कर दिया है, जिससे क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। जानकारी के अनुसार बांसी-मानपुरा मुख्य मार्ग पर स्थित जीएसएस से जुड़े भण्डेड़ा फीडर का मुख्य ब्रेकर खराब होने के कारण  बार-बार 11 केवी विद्युत तार टूटकर नीचे गिर रहे थे। इससे न केवल बिजली आपूर्ति बाधित हो रही थी, बल्कि आगजनी की घटनाएं भी सामने आ रही थीं। इस समस्या के चलते भण्डेड़ा, बांसी, रामगंज, माधोराजपुरा, जोगी बस्ती और मानपुरा सहित आधा दर्जन गांवों में उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी के बीच लगातार बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा था। जलापूर्ति समेत दैनिक जीवन की व्यवस्थाएं भी प्रभावित हो रही थीं।

नवज्योति ने उठाया था मामला
दैनिक नवज्योति में 30 अप्रैल को प्रमुखता से के जिम्मेदारों ने मामले को गंभीरता से लिया और त्वरित कार्रवाई करते हुए नया ब्रेकर लगाया। इससे अब बार-बार तार टूटने की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद जगी है। स्थानीय उपभोक्ताओं ने समस्या के समाधान पर संतोष जताते हुए कहा कि अब नियमित बिजली मिलने से आमजन और किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने जनसमस्या को प्रमुखता से उठाने के लिए समाचार पत्र का आभार भी व्यक्त किया।

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्यपाल के मराठी भाषा निर्देश का गोविन्द डोटासरा ने किया विरोध, कहा- राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाने में विफल रही सरकार राज्यपाल के मराठी भाषा निर्देश का गोविन्द डोटासरा ने किया विरोध, कहा- राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाने में विफल रही सरकार
पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े के विश्वविद्यालयों में मराठी भाषा लागू करने के निर्णय का विरोध किया।...
कुमारी सैलजा का दावा, सचमुच राहुल गांधी ने डर गई भाजपा सरकार, बोली- कार्यक्रम का स्थान बदलने से नहीं दबेगी छात्रों की आवाज़ 
वर्ल्ड कप फाइनल में आमने-सामने होंगे मेसी और यमल, 19 साल पुरानी तस्वीर बनी चर्चा का केंद्र
उमर अब्दुल्ला ने वांगचुक के अनशन पर उठाएं सवाल : केंद्र सरकार इस मुद्दे पर चिंतित नहीं, कहा- राजनीति में मानवता के लिए होना चाहिए स्थान
जोधपुर में दो दर्दनाक सड़क हादसे: इलाज के दौरान महिला और बाइक सवार की मौत, पुलिस जांच में जुटी
कीव पहुंचकर ब्रिटिश पीएम स्टार्मर का बड़ा ऐलान, बोले-यूक्रेन के लिए ब्रिटेन का समर्थन हर हाल में रहेगा अटूट
विदेश दौरों को लेकर राजभर का अखिलेश पर हमला: चुनाव के लिए विदेशी कंपनी की ली मदद, जातीय संघर्ष भड़काने का लगाया आरोप