असर खबर का : बांसी-भण्डेड़ा मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुलिया की सुरक्षा दीवार का निर्माण शुरू, पुलिया के पास चार से पांच फीट गहरे गड्ढे

ग्रामीणों ने जताया दैनिक नवज्योति का आभार

असर खबर का : बांसी-भण्डेड़ा मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुलिया की सुरक्षा दीवार का निर्माण शुरू, पुलिया के पास चार से पांच फीट गहरे गड्ढे

बरसात में पुलिया के ऊपर से पानी गुजरता रहा जिससे सुरक्षा दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई।

भण्डेड़ा।  क्षेत्र में बांसी-भण्डेड़ा मुख्य मार्ग पर स्थित नाले की क्षतिग्रस्त पुलिया की सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा शुरू कर दिया गया है। लंबे समय से यह दीवार क्षतिग्रस्त होने के कारण यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों के लिए खतरा बना हुआ था। जानकारी के अनुसार दुगारी कनकसागर बांध तथा बांसी तालाब के ओवरफ्लो का पानी इसी नाले से होकर निकलता है। पिछले दो वर्षों से बरसात के दौरान लंबे समय तक पानी का तेज बहाव रहने के कारण पुलिया के ऊपर से पानी गुजरता रहा, जिससे सुरक्षा दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई। स्थिति यह थी कि पुलिया के पास चार से पांच फीट गहरे गड्ढे बन गए थे, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता था। कई बार राहगीर और वाहन चालक इन गड्ढों में गिरकर घायल भी हुए।

ग्रामीणों ने जताया दैनिक नवज्योति का आभार
इस समस्या को दैनिक नवज्योति द्वारा प्रमुखता से उठाया गया था। 10 फरवरी और 7 मार्च को प्रकाशित खबरों के बाद विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए निर्माण कार्य शुरू करवाया। अब पुलिया की सुरक्षा दीवारों के पुनर्निर्माण और गड्ढों की मरम्मत से क्षेत्रवासियों को राहत मिलने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों ने इस पहल के लिए दैनिक नवज्योति का आभार जताया है।
 

Post Comment

Comment List

Latest News

नए सिरे से होगा बिजली की जरूरत का आंकलन, राजस्थान में 3200 मेगावाट कोयला आधारित बिजली खरीद योजना पर आरईआरसी की रोक नए सिरे से होगा बिजली की जरूरत का आंकलन, राजस्थान में 3200 मेगावाट कोयला आधारित बिजली खरीद योजना पर आरईआरसी की रोक
राजस्थान विद्युत रेगुलेटरी आयोग (RERC) ने 3200 मेगावाट कोयला आधारित बिजली खरीदने की योजना को मंजूरी देने से इनकार कर...
त्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी के AC कोच में लगी भीषण आग: यात्रियों में मची अफरा-तफरी ; जानमाल की कोई हानि नहीं, बचाव और राहत कार्य जारी 
नीदरलैंड में पीएम का भव्य स्वागत: भारत अवसरों की भूमि, निवेश और सहयोग का किया आह्वान, भारतीय समुदाय से की मुलाकात
सीबीआई का एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर सर्च, आरोपियों के परिचित रिश्तेदार भूमिगत
कॉकरोच विवाद पर चीफ जस्टिस की सफाई,बोले- फर्जी डिग्री वालों पर की थी टिप्पणी, देश के युवाओं पर गर्व
भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही तय करने के लिए हाई लेवल कमेटी का गठन कर बनाएं एसओपी: हाईकोर्ट
अक्षम हैं शिक्षा मंत्री, इस्तीफा दें धर्मेंद्र प्रधान : छात्रों के लिए मृत काल साबित हो रहा केन्द्र सरकार का अमृत काल, खड़गे बोले- पेपर लीक के कारण आत्महत्या जैसा कदम उठाना चिंताजनक