देई में नरेश मीणा बने पालिका उपाध्यक्ष

कांग्रेस के पीयूष रैणा को छह मतों से हराया

देई में नरेश मीणा बने पालिका उपाध्यक्ष
13 वोट मिले, जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न।

देई। कस्बे के बांसी रोड स्थित उपतहसील कार्यालय में मंगलवार को नगरपालिका देई के उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुए। इसमें भाजपा प्रत्याशी एवं वार्ड संख्या 4 के पार्षद नरेश मीणा विजयी रहे। नरेश मीणा को 13 मत मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी पीयूष रैणा के पक्ष में 7 मत पड़े। इस तरह नरेश मीणा ने छह मतों के अंतर से जीत दर्ज कर पालिका उपाध्यक्ष पद संभाला।

उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर नगरपालिका के पार्षद बस से सीधे उपतहसील कार्यालय स्थित मतदान स्थल पर पहुंचे। निर्धारित प्रक्रिया के तहत पार्षदों ने मतदान किया। मतदान के बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया गया। परिणाम सामने आते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल बन गया। कार्यकर्ताओं ने पटाखे चलाकर जीत का जश्न मनाया और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया।

इसके बाद नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष नरेश मीणा, पालिका अध्यक्ष महावीर सोयल और वार्ड पार्षद ढोल के साथ दिव्यश्रीश्याम मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा श्याम के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। इसके बाद सभी तलाई वाले बालाजी महाराज के मंदिर पहुंचे और दर्शन किए।

नरेश मीणा वार्ड संख्या 4 से पार्षद का चुनाव जीतकर नगरपालिका में पहुंचे थे। उपाध्यक्ष पद पर जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी। पालिका में अध्यक्ष पद के बाद उपाध्यक्ष पद भी भाजपा के खाते में जाने से पार्टी समर्थकों में उत्साह नजर आया।

Read More बूंदी नगर परिषद में भाजपा के भरत शर्मा सभापति, बूंदी की आठ निकायों में भाजपा-कांग्रेस का मुकाबला बराबरी पर

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दूरसंचार कंपनियों को बिना डाटा वाले पैकेज भी देने होंगे, कम आय वाले ग्राहकों को ज्यादा विकल्प मिलेंगे दूरसंचार कंपनियों को बिना डाटा वाले पैकेज भी देने होंगे, कम आय वाले ग्राहकों को ज्यादा विकल्प मिलेंगे
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने टेलीकॉम कंपनियों के लिए वॉइस-एसएमएस वाले पैकेज देना अनिवार्य कर दिया है। 30 दिन...
गांव की सरकार : चुनाव का काउंटडाउन शुरू, आज और कल निकलेगी आरक्षण की लॉटरी
सात में से छह निगमों में भाजपा के उप महापौर, बीकानेर में बहुमत के बाद भी हारी कांग्रेस
मथानिया में सियासत का हेलमेट वार! उपाध्यक्ष चुनाव में सिर पर सुरक्षा कवच पहनकर पहुंचीं दिव्या मदेरणा
मंडे को 22, ट्यूजडे को 1 वोट! बस्सी में कहां गए भाजपा के वोट
सस्पेंस खत्म : मतदान से पूर्व लापता कांग्रेस पार्षद लक्ष्मी आईं सामने, पुलिस ने किया दस्तयाब
झालावाड़ जिले में कांग्रेस का दबदबा, 8 में से 4 निकायों में जीत