पुलिस ने 101 गुमशुदा मोबाइल फोन मालिकों को लौटाए, आधुनिक तकनीक से किए बरामद

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे

पुलिस ने 101 गुमशुदा मोबाइल फोन मालिकों को लौटाए, आधुनिक तकनीक से किए बरामद
पुलिस ने आधुनिक तकनीक और सीईआईआर पोर्टल की मदद से करीब 25 लाख रुपये मूल्य के 101 गुमशुदा व चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। एसपी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को मोबाइल लौटाए गए। इस दौरान साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष पोस्टर का भी विमोचन किया गया।

बूंदी। पुलिस ने गुमशुदा एवं चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद करने में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। आधुनिक तकनीक और साइबर ट्रैकिंग प्रणाली की सहायता से पुलिस ने करीब 25 लाख रुपए मूल्य के101 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। एसपी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अपने खोए हुए मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

पुलिस अधीक्षक शर्मा ने बताया कि जिले के सभी पुलिस थानों एवं साइबर पुलिस टीम ने सीईआईआर (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल, आईएमईआई ट्रैकिंग तथा आधुनिक तकनीकी विश्लेषण का उपयोग कर अन्य जिलों एवं राज्यों में सक्रिय मोबाइल फोन का पता लगाया और उन्हें बरामद किया। कार्यक्रम के दौरान साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष पोस्टर का विमोचन भी किया गया।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

इंदिरा गांधी नहर में फिर मिला 10 फीट लम्बा घड़ियाल, एक घंटे मशक्कत के बाद वन विभाग ने किया रेस्क्यू इंदिरा गांधी नहर में फिर मिला 10 फीट लम्बा घड़ियाल, एक घंटे मशक्कत के बाद वन विभाग ने किया रेस्क्यू
जैसलमेर के मोहनगढ़ क्षेत्र में इंदिरा गांधी नहर की आरएनडी माइनर से वन विभाग ने करीब 10 फीट लंबे घड़ियाल...
रंगमंच से कैमरे तक का सफर : अभिनय कार्यशाला में युवा प्रतिभाओं ने सीखे एक्टिंग के प्रोफेशनल गुर, रवींद्र मंच पर दिखेगा हुनर
राज्यसभा में उठा एसएफआई नेता आइसी घोष की गिरफ्तारी के प्रयास का मुद्दा, विपक्ष ने किया हंगामा
पुलिस ने 101 गुमशुदा मोबाइल फोन मालिकों को लौटाए, आधुनिक तकनीक से किए बरामद
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : डांट-फटकार आत्महत्या के लिए उकसावा नहीं, दो शिक्षिकाओं समेत तीन को राहत
कांग्रेस सांसद नासिर ने राज्यसभा में दिया कार्यस्थगन नोटिस, राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खातों-कार्यप्रणाली के स्वतंत्र ऑडिट की मांग
जेसीटीएसएल कर्मचारियों का प्रदर्शन, मांगें नहीं मानी तो कार्य बहिष्कार की चेतावनी.