ननिहाल आईं दो बालिकाओं की नदी में डूबने से मौत : एक को डूबता देख बचाने उतरी दूसरी, दोनों गहरे पानी में समाईं

दोनों बालिकाएं खेलते-खेलते नदी की ओर चली गई थीं

ननिहाल आईं दो बालिकाओं की नदी में डूबने से मौत : एक को डूबता देख बचाने उतरी दूसरी, दोनों गहरे पानी में समाईं
बेगूं के सामरिया कला गांव में रक्षाबंधन पर ननिहाल आई दो बालिकाओं की नदी में डूबने से मौत। खेलते-खेलते नदी किनारे पहुंची 10 वर्षीय राधिका गहरे पानी में डूबने लगी, जिसे बचाने गई 13 वर्षीय प्रतिज्ञा भी डूबी। ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित किया।

बेगूं। रक्षाबंधन की खुशियों के बीच सामरिया कला गांव में रविवार को उस समय मातम छा गया, जब ननिहाल आई दो बालिकाओं की नदी में डूबने से मौत हो गई। दोनों बालिकाएं खेलते-खेलते नदी की ओर चली गई थीं। छोटी बालिका के नदी में डूबने पर उसे बचाने के प्रयास में बड़ी बालिका भी गहरे पानी में चली गई और दोनों की जान चली गई।

जानकारी के अनुसार, सामरिया कला निवासी चंद्रसिंह चुंडावत के यहां रक्षाबंधन के पर्व पर उनकी दो बेटियां परिवार सहित आई थीं। झालर बावड़ी चारभुजा, रावतभाटा निवासी मुन्ना कंवर पत्नी रविंद्रसिंह अपनी 13 वर्षीय पुत्री प्रतिज्ञा उर्फ राधे तथा कोटा निवासी गुड्डी कंवर पत्नी विक्रमसिंह अपनी 10 वर्षीय पुत्री राधिका उर्फ राधे को लेकर मायके आई थीं। बताया गया कि रविवार सुबह करीब 8:30 बजे दोनों बालिकाएं खेलते-खेलते कब नदी की ओर चली गईं, किसी को पता नहीं चला। इस दौरान छोटी बालिका नदी में पहुंच गई और नहाने लगी। अचानक वह गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। उसे डूबता देखकर बड़ी बालिका उसे बचाने के लिए नदी में उतर गई, लेकिन वह भी गहरे पानी में चली गई। देखते ही देखते दोनों बालिकाएं पानी में डूब गईं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन तत्काल नदी पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से दोनों बालिकाओं को पानी से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काटूंदा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। नन्हीं बेटियों की मौत की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

गांव और समाज के लोगों ने मौके पर पहुंचकर शोकाकुल परिवारों को संभाला। सूचना मिलने पर बेगूं थानाधिकारी चंपाराम भी मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। परिजनों ने दोनों बालिकाओं का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया। बाद में समाज एवं ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनों बालिकाओं के शव उनके परिजनों को सौंपे गए, जिन्हें रावतभाटा और कोटा ले जाया गया।  

Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति
संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान भारत और मध्य यूरोपीय वाइशेग्राद समूह (V4 - स्लोवाकिया, पोलैंड, चेक गणराज्य, हंगरी) के विदेश...
पोकलेन मशीन गहरी खाई में गिरी : ऑपरेटर की मौत, जानें पूरा मामला
जिस आंचल ने दिया था छांव का सुकून, उसी ने उजाड़ दी सांझ: जयपुर में पोते ने की बुजुर्ग दादी की निर्मम हत्या
34 दिन बाद राजस्थान के 309 नगरीय निकायों से हटी आचार संहिता
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले, नौ जिलों के जिलाधिकारी बदले गए
ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क रवाना, युद्ध खत्म करने और वैश्विक विश्वास बहाली की उम्मीद जताई
जयपुर में 24 से 27 सितंबर तक ENT की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, AI-रोबोटिक सर्जरी पर होगा फोकस