गोरक्षकों ने गायों को कत्लखाने ले जाता ट्रक पकड़ा : मुंह और हाथ पैर बंधी एक दर्जन गायें मुक्त, आराेपी गिरफ्तार

पशु क्रूरता अधिनियम के तहत ट्रक जब्त

गोरक्षकों ने गायों को कत्लखाने ले जाता ट्रक पकड़ा : मुंह और हाथ पैर बंधी एक दर्जन गायें मुक्त, आराेपी गिरफ्तार
गोरक्षकों और राज राजेश्वरी गोशाला नुवां की संचालक साध्वी हेमलता बाईसा की टीम ने गौवंश से भरा एक ट्रक को पकड़ लिया, ट्रक में 12 गायों ठूंस ठूंसकर भरी मिली, जिनके मुंह और पैर बंधे हुए थे। गोरक्षकों ने ट्रक चालक और खलासी को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया।

छापर। कस्बे के मेगा हाइवे पर रविवार दोपहर गोरक्षकों और राज राजेश्वरी गोशाला नुवां की संचालक साध्वी हेमलता बाईसा की टीम ने गौवंश से भरा एक ट्रक को पकड़ लिया, ट्रक में 12 गायों ठूंस ठूंसकर भरी मिली, जिनके मुंह और पैर बंधे हुए थे। गोरक्षकों ने ट्रक चालक और खलासी को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने ट्रक चालक सुखविंदर सिंह, संगरूर पंजाब और खलासी अहसान निवासी पटियाला, पंजाब को हिरासत में लिया।

नगर भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष नारायण पारीक ने बताया कि सूचना मिली थी कि ट्रक में गौवंश पंजाब से हैदराबाद के बूचड़खाने ले जाया जा रहा है। उन्होंने अपने साथियों के साथ छापर तिराहे पर नाकाबंदी कर ट्रक को पकड़ लिया। एएसआई धर्मवीर सिंह ने बताया कि गौवंश अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत ट्रक जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। ट्रक चालक ने बताया कि गौवंश को हैदराबाद के बूचड़खाने ले जाया जा रहा था। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

निकाय चुनाव : शहरी गढ़ में कांग्रेस के सामने सेंधमारी की चुनौती, बोर्ड बनाने पर दोनों दलों की नजर निकाय चुनाव : शहरी गढ़ में कांग्रेस के सामने सेंधमारी की चुनौती, बोर्ड बनाने पर दोनों दलों की नजर
राजस्थान में निकाय चुनाव को लेकर भाजपा-कांग्रेस की तैयारियां तेज। दोनों दल प्रत्याशी चयन में जुटे। जयपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर...
अमरावती ज़िला महिला अस्पताल में दर्दनाक हादसा: NICU में आग लगने से 3 नवजात शिशुओं की मौत, CM ने दिए उच्चस्तरीय जांच के आदेश
प्रदेशभर में मिलावटखोरों पर कार्रवाई : जयपुर में 300 किलो पनीर, फलौदी में 690 किलो वनस्पति फैट जप्त, फैक्ट्री सीज
अपार्टमेंट की पार्किंग में आग से दहशत, 80 लोग रेस्क्यू
अजीत डोभाल का चीन दौरा: विशेष प्रतिनिधियों की 25 वें दौर की बैठक में होंगे शामिल, इन अहम मुद्दों पर चर्चा संभव
भाई-बहिन का स्नेह पर्व : सजा राखियों का बाजार, खरीदारी परवान पर
गुलाबी नगरी में गूंजा भगवा आक्रोश, संतों की अगुवाई में निकली विशाल रैली