कब्र से निकालवाया शव : दामाद पर भूत प्रेत का साया बता मिर्च का पानी पिलाया, आंखों में मिर्च डालकर किया जादू-टोना

पोस्टमार्टम के बाद फिर से होगा दफन  

कब्र से निकालवाया शव : दामाद पर भूत प्रेत का साया बता मिर्च का पानी पिलाया, आंखों में मिर्च डालकर किया जादू-टोना
शोर सुनकर पड़ौसी भी मौके पर पहुंच गए तथा महबूब को जिला अस्पताल लेकर आए, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। 

रतनगढ़। जादू टोना कर 50 वर्षीय व्यक्ति की हत्या के प्रकरण में पुलिस ने शुक्रवार को शव कब्र से निकालवाया। थानाधिकारी दिलीपसिंह ने बताया कि शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर पुन: दफनाया जाएगा। मामले के अनुसार 27 अगस्त को न्यायालय से प्राप्त इस्तगासे में शहर के वार्ड 21 निवासी इमरान कायमखानी ने उल्लेख किया था कि 17 अगस्त को उसकी नानी गुलशन बानो, मामा याकुब, मामी नसीम, मनी, खाला शहिदन, बेगमा, मामा का लड़का शमशेर, जंगशेर, केप, जावेद उर्फ बाबू, भाभी बेबी फलक एवं मामा की लड़की शाहिना उसके घर कब्जा करने की नियत से आए और घर में बुरी आत्मा का निवास होने की बात कह इमरान को एक बकरा लाने के लिए भेज दिया। रिश्ते में भाभी बेबी फलक ने तांत्रिक क्रियाएं शुरू कर दी और जैसे ही इमरान घर पर पहुंचा, तो उसे सामने बैठाकर आग जलाकर जादू-टोना करने लगी। इस दौरान इमरान की आंखों में मिर्च भी डाल दी, जब उसने विरोध किया, तो बेबी फलक ने कहा कि इसमें बुरी आत्मा का साया नहीं है, इसके पिता को बुलाओ।

जब पिता महबूब घर पहुंचे, तो उसे एक शीशी पिला दी, जिससे वह निढाल हो गया और उसे तांत्रिक क्रियाएं करनी शुरू कर दी। इस दौरान जबरन मिर्च का पानी पांच-सात बार पिलाया और कान में तेल से भरी रुई एवं आंखों में मिर्च डालकर जादू-टोना करने लगी। जब विरोध किया, तो एक पानी के टब में मुंह ढककर डुबा दिया। बार-बार विरोध करने पर जब पानी से बाहर निकाला, तो उसकी हालत गंभीर हो गई। शोर सुनकर पड़ौसी भी मौके पर पहुंच गए तथा महबूब को जिला अस्पताल लेकर आए, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। 

मेडिकल बोर्ड से होगा पोस्टमार्टम, फिर से दफनाया जाएगा शव
कोर्ट के माध्यम से स्थानीय पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। प्रकरण ने न्यायालय के आदेश से शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्र से बाहर निकालकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर पुन: शव को दफनाया जाएगा।  

Post Comment

Comment List

Latest News

मंदिर में पहुंचा 7 फीट लंबा मगरमच्छ, श्रद्धालुओं में मची अफरा-तफरी मंदिर में पहुंचा 7 फीट लंबा मगरमच्छ, श्रद्धालुओं में मची अफरा-तफरी
बड़े नाले से निकलकर मंदिर परिसर में पहुंचा मगरमच्छ, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम।
ईरान के हमले से अमेरिकी खुफिया नेटवर्क को अरबों डॉलर का नुकसान, रिपोर्ट में कहा- हमलों में निगरानी उपकरणों को बनाया निशाना
‘पितृसत्ता खत्म करो’ के नारे पर भाजपा का राहुल गांधी से सवाल, बांसुरी बोलीं- कर्नाटक-हिमाचल में क्यों नहीं अमल?
Weather Update : जयपुर सहित कई जिलों में बारिश का दौर जारी, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
महिला समानता दिवस विशेष : एक सच के तहफ्फुज के लिए सबसे लड़ी हूं
धीमी रफ्तार से पानी, टूटी सड़कें और सुविधाओं की कमी; वार्डवासियों ने कहा-समस्याओं पर समय रहते हो ध्यान
यूपी चुनाव से पहले सपा का महिला कार्ड, अखिलेश बोले- महिलाओं को हर साल देंगे 40 हजार रुपये