जिम में दौड़ते समय प्रधानाचार्य जमीन पर गिरे : हुई मौत, आसपालसर गांव के सरकारी स्कूल में थे कार्यरत

बेटी के साथ जिम पहुंचे थे

जिम में दौड़ते समय प्रधानाचार्य जमीन पर गिरे : हुई मौत, आसपालसर गांव के सरकारी स्कूल में थे कार्यरत
शहर में मंगलवार शाम जिम में एक्सरसाइज के दौरान सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य बीरबलराम मेघवाल ट्रेडमिल पर दौड़ते समय अचानक नीचे गिर पड़े।

सरदारशहर। शहर में मंगलवार शाम जिम में एक्सरसाइज के दौरान सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य बीरबलराम मेघवाल ट्रेडमिल पर दौड़ते समय अचानक नीचे गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल राजकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राजस्थान शिक्षक संघ के महामंत्री विजय पोटलिया ने बताया कि मेघवाल मंगलवार शाम बेटी के साथ जिम पहुंचे थे। लगभग एक घंटे बाद ट्रेडमिल पर दौड़ते समय उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे अचानक नीचे गिर पड़े। उप जिला अस्पताल के प्रभारी डा. चंद्रभान जांगिड़ ने बताया कि उन्हें मंगलवार शाम इमरजेंसी में लाया गया था।

जांच में उनकी मौत की पुष्टि हुई। मृतक मूल रूप से नीमरासर गांव के निवासी थे और परिवार सहित सरदारशहर में किराए के मकान में रहते थे। वे सरदारशहर से करीब 15 किलोमीटर दूर आसपालसर गांव के सरकारी स्कूल में प्रधानाचार्य पद पर कार्यरत थे।

Post Comment

Comment List

Latest News

अफसर बदले, बीट सूचना बोर्ड नहीं : डेढ़ साल से पुराने नंबरों के भरोसे शहर की पुलिसिंग अफसर बदले, बीट सूचना बोर्ड नहीं : डेढ़ साल से पुराने नंबरों के भरोसे शहर की पुलिसिंग
जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में सीआई, एसआई और एएसआई सहित कई पुलिसकर्मियों के तबादले हो चुके हैं, लेकिन कई इलाकों में...
प्रदर्शन में शामिल हुए इमरान खान, अब भारत छोड़ने का नोटिस!
अफगानिस्तान में मचा कोहराम : बस और ट्रक की भिड़ंत में 15 लोगों की मौत, तेज रफ्तार बनी वजह
होप के ‘शतक’ व पॉल के ‘पंजे’ से वेस्ट इंडीज ने हासिल की बराबरी, भारत 24 रन से हारा
राम बारात मार्ग पर महापौर ने खुद थामी झाड़ू, कचरा गाड़ी भी चलाई
13 देशों के पर्यटकों का गांधी नगर स्टेशन पर स्वागत, आमेर महल और जंतर-मंतर के ऐतिहासिक वैभव से होंगे रूबरू
इंसान नहीं, रोबोट ने लड़की को छेड़ा, फिर पुलिस ने क्या किया?