तालाब में गहरे पानी में डूबे बच्चे, 3 बच्चों की मौत
बच्चों को लेकर सामुदायिक चिकित्सालय गए
जिले के सरमथुरा थाना के सेठ पाडा क्षेत्र में एक तालाब में डूबने से 3 बच्चों की मौत हो गई।
धौलपुर। जिले के सरमथुरा थाना के सेठ पाडा क्षेत्र में एक तालाब में डूबने से 3 बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि सरमथुरा में कस्बे के सेढ पाडा निवासी आठ से 12 वर्ष के तीन बच्चे राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप स्थित पोखर के पानी में उतरे थे, जहां गहरे पानी में जाने से तीनों डूब गए।
घटना के बाद बच्चों के परिजन इन बच्चों को लेकर सामुदायिक चिकित्सालय गए, जहां चिकित्सको ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। मृतक बच्चों की पहचान प्रियांशु, हिमांशु एवं अरूण के रूप में हुई है। बालकों की मौत की सूचना पर बसेड़ी विधायक संजय जाटव भी अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली।
Tags: killed
Related Posts
Post Comment
Latest News
06 Mar 2026 18:25:35
पवित्र रमजान माह में जुमे की तीसरी नमाज शहर की प्रमुख मस्जिदों में बड़े श्रद्धा और अनुशासन के साथ अदा...

Comment List