जमीन विवाद में दो पक्ष भिडे़ : 20 राउंड फायरिंग, एक युवक के पैर में लगी गोली ; अस्पताल मेंं भर्ती

उपचार के बाद जिला अस्पताल धौलपुर रेफर

जमीन विवाद में दो पक्ष भिडे़ : 20 राउंड फायरिंग, एक युवक के पैर में लगी गोली ; अस्पताल मेंं भर्ती
जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़ गए, इस दौरान हुई फायरिंग में एक युवक के पैर में गोली जा लगी, उसे सामान्य अस्पताल में भर्ती किया गया है। घायल विपिन पुत्र अतर सिंह ठाकुर के भाई हरेंद्र ने बताया कि बसेड़ी के हरजुपुरा में दूसरे पक्ष के लोगों ने रविवार सुबह उनके खेत पर आकर हमला किया। झगड़े के दौरान पथराव और फायरिंग हुई है।

बाड़ी। धौलपुर जिले के बसेड़ी उपखंड के हरजुपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़ गए, इस दौरान हुई फायरिंग में एक युवक के पैर में गोली जा लगी, उसे सामान्य अस्पताल में भर्ती किया गया है। घायल विपिन पुत्र अतर सिंह ठाकुर के भाई हरेंद्र ने बताया कि बसेड़ी के हरजुपुरा में दूसरे पक्ष के लोगों ने रविवार सुबह उनके खेत पर आकर हमला किया। झगड़े के दौरान पथराव और फायरिंग हुई है। आरोपियों ने 20 से 25 राउंड गोली चलाई, जिसमें उनके छोटे भाई विपिन के पैर में गोली लगी।

आरोपियों ने तीन दिन पहले भी बसेड़ी के गांधी तिराहे पर आकर उनसे झगड़ा किया था, जिसमें भी फायरिंग हुई थी। वरिष्ठ चिकित्सक विवेक अग्रवाल ने बताया कि बसेड़ी के हरजुपुरा में झगड़े में घायल युवक विपिन को अस्पताल लाया गया था। जिसके पैर में गोली लगी है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल धौलपुर रेफर किया है।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों को बड़ी सौगात, साबरमती से कटरा तक चलेगी सीधी ट्रेन वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों को बड़ी सौगात, साबरमती से कटरा तक चलेगी सीधी ट्रेन
पश्चिम रेलवे ने गुजरात और राजस्थान के यात्रियों को बड़ी राहत दी है। साबरमती-जम्मू तवी ट्रेन का विस्तार अब श्री...
कर्नाटक में फिर उजागर हुई कांग्रेस में नाराजगी : सिद्दारमैया सहित कई वरिष्ठ विधायकों ने सीएलपी की बैठक से बनाई दूरी, असंतोष की अटकलों को मिली हवा
पुलिस महकमे में फेरबदल : 57 ASP और 24 DSP के तबादले, विभाग ने जारी की सूची
जयपुर-मस्कट फ्लाइट फिर रद्द, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
भ्रष्टाचार के आरोपों पर उमर की खुली चुनौती : हमारे पास छिपाने को कुछ नहीं, जांच कराएं भाजपा
प्रदेश में डी-रेगुलेशन फेज-I की इम्पैक्ट असेसमेंट रिपोर्ट जारी, राज निवेश पोर्टल पर आवेदनों में 3 गुना वृद्धि
मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : बिरला