डूंगरपुर जिले में चांदीपुरा वायरस की दस्तक : मासूम की मौत, 75 घरों का सर्वे, फोगिंग शुरू

40 रक्त पट्टिकाएं प्रयोगशाला भेजी गई

डूंगरपुर जिले में चांदीपुरा वायरस की दस्तक : मासूम की मौत, 75 घरों का सर्वे, फोगिंग शुरू
सीमलवाड़ा क्षेत्र में पहली बार चांदीपुरा वायरस का मामला। रतनपुरा निवासी 6 वर्षीय रिंकू दामा की संक्रमण से मौत। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने 75 घरों में सर्वे कर 353 लोगों की जांच की, कोई नया संदिग्ध मरीज नहीं।

सीमलवाड़ा। डूंगरपुर जिले में पहली बार चांदीपुरा वायरस का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। चौरासी विधानसभा क्षेत्र की पंचायत समिति सीमलवाड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत रतनपुरा निवासी 6 वर्षीय बालिका रिंकू पुत्री शांतिलाल दामा की चांदीपुरा वायरस के संक्रमण से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, 13 जुलाई 2026 को शाम करीब 4 बजे रिंकू को अचानक उल्टियां होने लगीं। परिजन उसे तत्काल सीमलवाड़ा के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए पहले गुजरात के मोडासा और बाद में हिम्मतनगर के सरकारी अस्पताल रेफर किया गया। उपचार के दौरान 15 जुलाई को उसने दम तोड़ दिया। चिकित्सकीय जांच में चांदीपुरा वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया। सीएमएचओ डॉ. अलंकार गुप्ता ने बताया कि रैपिड रिस्पांस टीम ने रतनपुरा गांव पहुंचकर 75 घरों का सर्वे कर 353 लोगों की स्वास्थ्य जांच की। राहत की बात यह रही कि स्क्रीनिंग के दौरान किसी भी व्यक्ति में बुखार या वायरस जैसे लक्षण नहीं मिले। इसके अलावा संक्रमण की रोकथाम के लिए 17 घरों में पाइरेथ्रम स्प्रे कराया गया तथा पूरे क्षेत्र में फॉगिंग करवाई गई। मलेरिया सहित अन्य वेक्टर जनित रोगों की जांच के लिए 40 रक्त पट्टिकाएं प्रयोगशाला भेजी गई हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

नेतन्याहू की संभावित न्यूयॉर्क यात्रा पर गिरफ्तारी के कानूनी विकल्पों की समीक्षा जारी, ममदानी ने कहा- अधिकार के अनुरूप करेंगे कार्रवाई नेतन्याहू की संभावित न्यूयॉर्क यात्रा पर गिरफ्तारी के कानूनी विकल्पों की समीक्षा जारी, ममदानी ने कहा- अधिकार के अनुरूप करेंगे कार्रवाई
ममदानी ने कहा कि यदि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू संयुक्त राष्ट्र महासभा में शामिल होने शहर आते हैं, तो उनकी गिरफ्तारी...
बोर्ड गेम्स के जरिए महिलाओं ने बनाए नए व्यावसायिक रिश्ते, एफबीएस जयपुर की नेटवर्किंग मीट रही खास
कश्मीर में अचानक बढ़ा नदी का जलस्तर : एसडीआरएफ ने 3 बच्चों को निकाला सुरक्षित, पुलिस का लोगों आग्रह, नदी से रहे दूर
ऑपरेशन आग के तहत पुलिस का बड़ा एक्शन : हथियार के साथ आरोपी को दबोचा, पिस्टल और 7 कारतूस बरामद
जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 104.8 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
जैसलमेर रूट के यात्रियों के लिए खुशखबरी, चार ट्रेनों का श्री भादरिया लाठी स्टेशन पर रहेगा ठहराव
जॉर्डन में ईरान का मिसाइल हमला : 2 अमेरिकी सैनिकों की मौत, विफल करने के दौरान एक लापता