आज होगा “साहित्य दिवस” का आयोजन, प्रदेश के प्रतिष्ठित साहित्यकार और बुद्धिजीवी लेंगे भाग

द्वितीय सत्र में दोपहर 12:30 बजे कहानी पाठ का आयोजन

आज होगा “साहित्य दिवस” का आयोजन, प्रदेश के प्रतिष्ठित साहित्यकार और बुद्धिजीवी लेंगे भाग

राजस्थान प्रगतिशील लेखक संघ के तत्वावधान में आज “साहित्य दिवस” का आयोजन। यह कार्यक्रम डॉ. राधाकृष्णन राज्य केंद्रीय पुस्तकालय, गांधी नगर, जयपुर में आयोजित होगा, जिसमें प्रदेश के प्रतिष्ठित साहित्यकार और बुद्धिजीवी भाग लेंगे।

जयपुर। राजस्थान प्रगतिशील लेखक संघ के तत्वावधान में आज “साहित्य दिवस” का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम डॉ. राधाकृष्णन राज्य केंद्रीय पुस्तकालय, गांधी नगर, जयपुर में आयोजित होगा, जिसमें प्रदेश के प्रतिष्ठित साहित्यकार और बुद्धिजीवी भाग लेंगे। कार्यक्रम का प्रथम सत्र प्रातः 10:30 बजे “सामयिक समाज और साहित्य की अंतः क्रिया” विषय पर आयोजित होगा।

सत्र की अध्यक्षता गोविंद माथुर करेंगे, जबकि मुख्य अतिथि डॉ. राघव प्रकाश और मुख्य वक्ता डॉ. रवि श्रीवास्तव होंगे। द्वितीय सत्र में दोपहर 12:30 बजे कहानी पाठ का आयोजन होगा, जिसमें विभिन्न रचनाकार अपनी कहानियां प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे तृतीय सत्र में काव्य पाठ होगा, जहां कई कवि अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मिला कुम्हार-कुमावत-प्रजापत समाज का प्रतिनिधिमंडल, ‘माटी राजस्थान री’ पुस्तक का विमोचन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मिला कुम्हार-कुमावत-प्रजापत समाज का प्रतिनिधिमंडल, ‘माटी राजस्थान री’ पुस्तक का विमोचन
भजनलाल शर्मा से कुम्हार-कुमावत-प्रजापत समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात। मुख्यमंत्री ने ‘माटी राजस्थान री’ पुस्तक का विमोचन। समाज ने माटी...
विद्यार्थियों और शिक्षण संस्थानों को बड़ी राहत, उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के आवेदन की बढ़ी अंतिम तिथि
लिवाली बढ़ने से कीमती धातुओं की कीमतों में उछाल : चांदी ने लगाई 6 हजार रुपए की छलांग, जानें सोने के कितने बढ़े भाव
सुप्रीम कोर्ट का फैसला तृणमूल कांग्रेस के इरादों पर सवालिया निशान : अदालत का चुनावी प्रक्रिया में दखल से इनकार, भाजपा ने कहा- फैसला संवैधानिक रूप से सही
ईरान के साथ समझौता न हो तो बेहतर : बातचीत विफल रही तो अमेरिका उठाएगा कठोर सैन्य कदम, ट्रंप बोले- ईरान को उड़ा देंगे
मुनव्वर फारूकी के घर गूंजी किलकारी : पत्नी महजबीन ने बेटी को दिया जन्म, सेलेब्स दे रहे शुभकामनाएं
संस्थानिक भूमि आवंटन नीति पर मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक स्थगित, नई तिथि तय