10 माह पुरानी 12 लाख की नकबजनी का खुलासा, चोर गिरफ्तार, 4 लाख रुपए बरामद 

अय्याशी पर उड़ाता था रकम

10 माह पुरानी 12 लाख की नकबजनी का खुलासा, चोर गिरफ्तार, 4 लाख रुपए बरामद 
जयपुर की कोतवाली पुलिस ने गणगौरी बाजार में 10 माह पहले हुई 12 लाख की नकबजनी का पर्दाफाश कर राकेश चौहान को गिरफ्तार किया है। आरोपी से 4 लाख रुपये बरामद हुए हैं। वह चोरी की रकम से महंगे होटलों में मौज-मस्ती करता था। पुलिस ने रात्री गश्त के दौरान उसे राजकॉप ऐप की मदद से दबोचा।

जयपुर। कोतवाली थाना पुलिस ने गणगौरी बाजार स्थित एक दुकान में 10 माह पहले हुई करीब 12 लाख रुपए की नकबजनी में एक नकबजन को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की रकम में से 4 लाख रुपए समेत वारदात में प्रयुक्त नकब के उपकरण बरामद किए गए हैं। आरोपी जयपुर शहर में चोरी और नकबजनी के एक दर्जन से अधिक मामलों में वांछित रहा है। पुलिस उपायुक्त उत्तर करण शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी राकेश चौहान (40) निवासी आनंद विहार, कानी का फाटक, करणी विहार है। पुलिस के अनुसार आरोपी छह माह पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया था और चोरी की रकम से महंगे होटलों में ठहरकर शराब व मौज-मस्ती पर खर्च करता था। 

आरोपी दुकानों के ताले तोड़कर अंदर घुसता और गल्ले की नकदी व अन्य सामान चुराकर स्कूटी से फरार हो जाता था। ऐसे पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार रात्री गश्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को डिटेन कर उसकी पहचान राजस्थान पुलिस के राजकॉप ऐप के जरिए की गई। जांच में सामने आया कि उसके खिलाफ चोरी और नकबजनी के कई मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में उसने अगस्त 2025 में गणगौरी बाजार स्थित एक दुकान में हुई करीब 12 लाख रुपए की नकबजनी सहित कई वारदातें करना कबूल किया। पुलिस रिमांड पर चल रहे आरोपी से अन्य वारदातों और शेष चोरी की रकम की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का दावा, 48 मिनट के युद्ध ने अमेरिका को दिया बड़ा मुनाफा अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का दावा, 48 मिनट के युद्ध ने अमेरिका को दिया बड़ा मुनाफा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका ने वेनेजुएला संघर्ष की लागत से 28 गुना अधिक तेल...
वाटरशेड परियोजनाओं में देरी पर केंद्र नाराज, राजस्थान सरकार को भेजा पत्र
पेपरलीक के खिलाफ कांग्रेस का देशव्यापी अभियान : 28 शहरों में होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस, वेणुगोपाल बोले- छात्रों, युवाओं और जनता की चिंताओं को रखेंगे देश के सामने
धौलपुर नगर परिषद के कार्यवाहक आयुक्त निलंबित, अनियमितताओं के मामले में कार्रवाई
फ्रांस में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी और लू का कहर : खुद को ठंडा करने के लिए असुरक्षित जल क्षेत्रों में तैरने उतर रहे लोग, डूबने से 39 लोगों की मौत
ना IIT और ना IIM..फिर भी बने WhatsApp के नए CEO, जानें कौन हैं कुणाल शाह? 
पचपदरा रिफाइनरी की प्रगति की मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश