पुलिस की गिरफ्त में शातिर चोर : आरोपी से 11 साइकिलें बरामद, सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर संदिग्धों को दबोचा
घर के बाहर खड़ी साइकिल चोरी होने की रिपोर्ट दी
मालपुरा गेट थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए शातिर साइकिल चोर संतोष छीपा को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से शहर के विभिन्न इलाकों से चोरी की गई 11 साइकिलें बरामद हुई हैं। सांगानेर निवासी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर आरोपी को दबोचा।
जयपुर। मालपुरा गेट थाना पुलिस ने एक शातिर साइकिल चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे विभिन्न स्थानों से चोरी की 11 साइकिलें बरामद की हैं। पुलिस ने बताया कि सांगानेर निवासी लक्ष्मी नारायण सोनी ने 6 जून को अपने घर के बाहर खड़ी साइकिल चोरी होने की रिपोर्ट दी। पुलिस ने रिपोर्ट पर पूर्व में चालानशुदा अपराधियों से पूछताछ की, घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा तकनीकी और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर संदिग्धों की पहचान की।
पुलिस ने संतोष छीपा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूल रूप से करौली जिले के हिंडौन क्षेत्र का निवासी है और वर्तमान में सांगानेर में किराए पर रह रहा था।
Tags: bicycles
Related Posts
Post Comment
Latest News
14 Jun 2026 12:16:49
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जल्द ही **साबरमती (अहमदाबाद)-लालगढ़ (बीकानेर) एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। करीब 740 किमी लंबी यह ट्रेन...
जयपुर में एसीबी का बड़ा धमाका: बेंगलुरु पुलिस के सब इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिसकर्मी रिश्वत लेते ट्रैप

Comment List