खराब मौसम का उड़ानों पर बुरा असर, 11 फ्लाइट्स जयपुर डायवर्ट

यात्रियों को एयरलाइंस द्वारा आवश्यक सहायता उपलब्ध

खराब मौसम का उड़ानों पर बुरा असर, 11 फ्लाइट्स जयपुर डायवर्ट

दिल्ली में अचानक खराब हुए मौसम का असर हवाई यातायात पर देखने को मिला, जिसके चलते दिल्ली में उतरने वाली 11 फ्लाइट्स को डायवर्ट कर जयपुर लाना पड़ा। बीती रात करीब 11:30 बजे से फ्लाइट्स के जयपुर पहुंचने का सिलसिला शुरू और देर रात तक एक के बाद एक विमान यहां उतरते रहे।

जयपुर। राजधानी दिल्ली में अचानक खराब हुए मौसम का असर हवाई यातायात पर देखने को मिला, जिसके चलते दिल्ली में उतरने वाली 11 फ्लाइट्स को डायवर्ट कर जयपुर लाना पड़ा। बीती रात करीब 11:30 बजे से फ्लाइट्स के जयपुर पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ और देर रात तक एक के बाद एक विमान यहां उतरते रहे। सभी विमानों की सुरक्षित लैंडिंग जयपुर एयरपोर्ट पर कराई गई। डायवर्ट होने वाली फ्लाइट्स में इंडिगो की सिंगापुर, पुणे, गुवाहाटी, नासिक, अमृतसर और कोलकाता से दिल्ली जा रही उड़ानें शामिल थीं।

वहीं एयर इंडिया की मुंबई से दिल्ली, अलायंस एयर की रीवा से दिल्ली, अकासा एयर की पुणे से दिल्ली और एयर इंडिया एक्सप्रेस की इंदौर व गुवाहाटी से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट्स को भी जयपुर डायवर्ट किया गया। खराब मौसम के कारण नई दिल्ली में देर रात तक लैंडिंग संभव नहीं हो सकी, जिसके चलते जयपुर एयरपोर्ट पर अचानक विमानों की आवाजाही बढ़ गई। एयरपोर्ट प्रशासन और एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने स्थिति को संभालते हुए सभी यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की। सोमवार सुबह तक स्थिति सामान्य होने पर 7 फ्लाइट्स को वापस दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया, जबकि 4 उड़ानें अभी भी जयपुर में ही रुकी हुई हैं। यात्रियों को एयरलाइंस द्वारा आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों के दिए निर्देश डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों के दिए निर्देश
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने जयपुर में विभिन्न विभागों के साथ समीक्षा बैठक कर विकास कार्यों को समय सीमा में पूरा...
पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा: अमीरात की सफल यात्रा के बाद नीदरलैंड रवाना हुए मोदी, बोले-यूएई के संक्षिप्त लेकिन अत्यंत परिणामोन्मुखी दौरे का समापन
अजमेर पुलिस ने 50 लाख के 215 खोए और चोरी हुए मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, चेहरों पर लौटी मुस्कान
ऊर्जा बचत के लिए दिल्ली सरकार का बड़ा कदम : ईवी कार से पहुंचे सचिवालय कपिल मिश्रा, वर्क फ्रॉम होम पर दिया जोर
आरजी कर मामला: पूर्व पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल समेत तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों पर चली शुभेंदु अधिकारी की तलवार, इन लोगों की बढ़ सकती है मुश्किलें
तेल बचत और व्यापारी हितों के संकल्पों के साथ बीयूवीएम का राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू, 28 जून को ‘व्यापारी दिवस’ घोषित करने की मांग
​'राष्ट्र प्रथम' के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री के आह्वान को राजस्थान चैंबर का पूर्ण समर्थन, ​ 'आत्मनिर्भर भारत' को मजबूती देगा प्रदेश का व्यापार जगत