आईआईएस विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह : विभिन्न विभागों की 3451 छात्राओं को दी उपाधियां, बागड़े ने कहा- समारोह नारी-स्वाभिमान और राष्ट्र-नवोन्मेष की समन्वित यात्रा का उत्सव

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी डी.लिट. की मानद उपाधि से सम्मानित

आईआईएस विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह : विभिन्न विभागों की 3451 छात्राओं को दी उपाधियां, बागड़े ने कहा-  समारोह नारी-स्वाभिमान और राष्ट्र-नवोन्मेष की समन्वित यात्रा का उत्सव

आईआईएस (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी) के 11वें दीक्षांत समारोह में 3451 छात्राओं को उपाधियां, 142 स्वर्ण पदक और 190 पीएचडी प्रदान। मुख्य अतिथि हरिभाउ किसनराव बागड़े व उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी मौजूद। दीया कुमारी को डी.लिट. की मानद उपाधि से सम्मानित।

जयपुर। आईआईएस (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी), जयपुर में 11वें दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन गरिमामय वातावरण में हुआ। इस अवसर पर शैक्षणिक सत्र 2022-23, 2023-24 एवं 2024-25 की स्नातक, स्नातकोत्तर एवं पीएचडी छात्राओं को उपाधियां, स्वर्ण पदक एवं मेरिट प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। समारोह में राजस्थान के राज्यपाल हरिभाउ किसनराव बागड़े मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी को शिक्षा, सांस्कृतिक संरक्षण, समाज सेवा एवं राजस्थान की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में उनके विशिष्ट योगदान के लिए डॉक्टर ऑफ लेटर्स (डी.लिट.) की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।

दीक्षांत समारोह के दौरान विभिन्न संकायों एवं विभागों की कुल 3451 छात्राओं को उपाधियां प्रदान की गईं। इनमें 142 स्वर्ण पदक, 710 मेरिट प्रमाण-पत्र, 190 पीएचडी उपाधियां एवं 41 न्यास पुरस्कार (Endowment Awards) शामिल रहे। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता एवं गुणवत्ता का प्रतीक है। मुख्य अतिथि के रूप में अपने संबोधन में राज्यपाल हरिभाउ किसनराव बागड़े ने कहा कि दीक्षांत समारोह केवल उपाधि प्राप्ति का अवसर नहीं, बल्कि यह ज्ञान, संस्कार, नारी-स्वाभिमान और राष्ट्र-नवोन्मेष की समन्वित यात्रा का उत्सव है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन दशकों से महिला शिक्षा के क्षेत्र में समर्पित आईआईएस विश्वविद्यालय एक ऐसी जीवंत शैक्षणिक परंपरा का प्रतीक है, जहाँ ज्ञान केवल अर्जित नहीं किया जाता, बल्कि उसे संवारा और समाजोपयोगी दिशा दी जाती है।

विशिष्ट अतिथि उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने अपने उद्बोधन में संस्था के संस्थापक डॉ. अशोक गुप्ता को महिला शिक्षा के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए स्मरण किया। उन्होंने छात्राओं को महिला शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने, समाज के प्रति अपने उत्तरदायित्व निभाने तथा अपने ज्ञान का उपयोग राष्ट्र निर्माण में करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा महिला शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायक बताया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति अमित गुप्ता ने सभी अतिथियों, छात्राओं एवं अभिभावकों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि स्नातक होना विदाई नहीं, बल्कि जीवन की नई यात्रा की शुरुआत है। विश्वविद्यालय अपने विद्यार्थियों के साथ सदैव जुड़ा रहेगा और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है। आईआईएस विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टी. एन. माथुर ने विश्वविद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट का प्रस्तुतिकरण किया तथा उप-कुलाधिपति सुमित गुप्ता ने सभी विशिष्ट अतिथियों, छात्राओं एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की सफलता में उनके सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Read More 15 मार्च से सरसों-चना की एमएसपी खरीद के लिए रजिस्ट्रेशन, 25 मार्च से शुरू होगी खरीद

Post Comment

Comment List

Latest News

राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक
मोदी ने राज्यसभा से सेवानिवृत्त हो रहे 59 सदस्यों को विदाई देते हुए कहा कि राजनीति में कभी पूर्ण विराम...
जयपुर पुलिस का बड़ा कदम : OLA कैब में जोड़ा SOS बटन, अभय कमाण्ड सेंटर से जुड़े एक लाख वाहन
जयपुर हाईवे को सुरक्षित बनाने की दिशा में ठोस कदम : हाईवे से हटेंगे ब्लैक स्पॉट, अतिरिक्त एम्बुलेंस लगाने की दी मंजूरी
आईआईएस विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह : विभिन्न विभागों की 3451 छात्राओं को दी उपाधियां, बागड़े ने कहा- समारोह नारी-स्वाभिमान और राष्ट्र-नवोन्मेष की समन्वित यात्रा का उत्सव
एनआईए की बड़ी कार्रवाई : म्यांमार आतंकी कनेक्शन में 7 विदेशी नागरिक गिरफ्तार, भारत में अवैध रूप से घुसे थे आरोपी
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर : प्रदेश में अगले कुछ दिन रहेगा आंधी-बारिश का दौर, ओलावृष्टि की भी संभावना
कैबिनेट में जल्द पारित होगा कोचिंग सेंटर कानून : आपत्तियों और सुझावों पर किया विचार, छात्रों को मिलेगी राहत