राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह : विद्यार्थियों को डिग्री और पदक किए प्रदान, बागड़े ने डिजिटल डिग्री पोर्टल का किया शुभारंभ  

स्वर्णिम भारत के निर्माण के लिए सभी नागरिकों से मिलकर प्रयास करने का आह्वान

राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह : विद्यार्थियों को डिग्री और पदक किए प्रदान, बागड़े ने डिजिटल डिग्री पोर्टल का किया शुभारंभ  

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने डिग्री-पदक वितरित कर डिजिटल पोर्टल लॉन्च किया और शिक्षा को राष्ट्रहित से जोड़ने पर जोर दिया। चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने विश्वविद्यालय को एम्स स्तर तक विकसित करने की बात कही। कार्यक्रम में डॉ. विकास महात्मे और कुलगुरु प्रो. येवले मौजूद रहे।

जयपुर। राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह का आयोजन हुआ। इस अवसर पर राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागड़े ने विद्यार्थियों को डिग्री और पदक प्रदान किए तथा विश्वविद्यालय के शैक्षणिक रिकॉर्ड को डिजिटलाइज करने के लिए तैयार पोर्टल का शुभारंभ किया। समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि दीक्षांत समारोह विद्यार्थी जीवन का नया आरम्भ होता है और शिक्षा की वास्तविक सार्थकता राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने में है। उन्होंने स्वर्णिम भारत के निर्माण के लिए सभी नागरिकों से मिलकर प्रयास करने का आह्वान किया।

बागड़ने कहा कि नई शिक्षा नीति 2020 भारत के गौरवशाली इतिहास और भारतीयता से जोड़ने वाली महत्वपूर्ण पहल है तथा इसमें कौशल विकास पर विशेष जोर दिया गया है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने कहा कि राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय को एम्स की तर्ज पर देश के उत्कृष्ट चिकित्सा संस्थानों में विकसित किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश में मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के प्रयासों की जानकारी दी। समारोह में सुप्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉ. विकास महात्मे ने दीक्षांत व्याख्यान दिया, जबकि कुलगुरु प्रो. प्रमोद येवले ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों और नवाचारों पर प्रकाश डाला।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मुंबई में टैक्सी और ऑटो चालकों के लिए मराठी अनिवार्य : यात्रियों की समस्याओं का समाधान करना इसका उद्देश्य, मुफ्त प्रशिक्षण होगा शुरू मुंबई में टैक्सी और ऑटो चालकों के लिए मराठी अनिवार्य : यात्रियों की समस्याओं का समाधान करना इसका उद्देश्य, मुफ्त प्रशिक्षण होगा शुरू
यात्रियों-चालकों संवाद सुधारने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने ऑटो-टैक्सी चालकों के...
बम की धमकी देने वाले नेटवर्क को तोड़ने में सफल नहीं हो रही सरकार : मुख्य अपराधी पुलिस की पहुंच से दूर, गहलोत बोले- मुख्यमंत्री स्वयं लें संज्ञान
राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह : विद्यार्थियों को डिग्री और पदक किए प्रदान, बागड़े ने डिजिटल डिग्री पोर्टल का किया शुभारंभ  
आरयूबी निर्माण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित : रद्द रहेगी ट्रेन, परिवर्तित मार्ग से होगी संचालित
तृणमूल का बुझने वाला है दीया : भाजपा सरकार बनने के बाद हर अन्याय और अत्याचार की खुलेगी फाइल, मोदी ने कहा- तृणमूल के गुंडों को बंगाल में छुपने की जगह नहीं मिलेगी
सीबीएन की टोल प्लाजा के पास बड़ी कार्रवाई : 48 लाख की नशे की खेप जब्त, लहसुन के कट्टों में छिपाकर ले जा रहे थे डोडाचूरा
सरकार ने दी ठेकेदारों को राहत : निर्माण कार्यों से जुड़े लंबित भुगतानों को निपटाने की कवायद शुरू, नियमों के अनुसार मिलेगा लाभ