रोजगार मेले में 1,321 युवाओं का चयन, 18 को मौके पर मिले ऑफर लेटर

2 से 5 लाख रुपए वार्षिक पैकेज की पेशकश की

रोजगार मेले में 1,321 युवाओं का चयन, 18 को मौके पर मिले ऑफर लेटर
प्रताप स्टेडियम, चित्रकूट में कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग के रोजगार सहायता शिविर में 50 निजी नियोजकों ने 1,321 युवाओं का प्राथमिक चयन किया। कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने 18 युवाओं को ऑफर लेटर दिए। चयनित अभ्यर्थियों को 2-5 लाख रुपये वार्षिक पैकेज की पेशकश।

जयपुर। कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग की ओर से प्रताप स्टेडियम चित्रकूट में आयोजित विशाल रोजगार सहायता शिविर में 50 निजी नियोजकों ने 1321 युवाओं का प्राथमिक चयन किया। कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने 18 चयनित युवाओं को मौके पर ही ऑफर लेटर वितरित किए। मेले में चयनित अभ्यर्थियों को 2 से 5 लाख रुपए वार्षिक पैकेज की पेशकश की गई।

राठौड़ ने कहा कि राजस्थान में शिक्षा, पर्यटन, खनिज और सौर ऊर्जा के क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने युवाओं से ईमानदारी, मेहनत और कौशल के साथ आगे बढ़ने का आह्वान करते हुए कहा कि राज्य सरकार उन्हें रोजगार और कौशल विकास के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। मेले में 4,160 युवाओं ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया था, जिनमें से 2,770 उपस्थित हुए। वहीं, 527 युवाओं ने विभिन्न कौशल प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों में रुचि दिखाई। रोजगार मेले में निर्माण, होटल, लॉजिस्टिक्स, आईटी, फार्मा, बैंकिंग, कॉमर्स और अन्य क्षेत्रों की कंपनियों ने भाग लिया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब
लोकसभा सचिवालय ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर दलबदल विरोधी कानून के तहत तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को...
एसएमएस मेडिकल कॉलेज : चिकित्सक शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी लगाने का RMCTA ने किया विरोध
त्योहारों पर यात्रियों को राहत, चार जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार
होर्मुज समझौते के बाद भी नहीं खुलेगा जलडमरूमध्य, ईरान ने कहा- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रतिबंध
अखिलेश के महिला वादों पर भाजपा का पलटवार, राकेश त्रिपाठी बोले- हवा-हवाई हैं घोषणाएं
दिल्ली सराय-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा
जरांगे-हाके के आंदोलन से पहले मुंबई में सख्ती: प्रदर्शन सिर्फ आजाद मैदान में, मार्च और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रोक