राजस्थान में 14 IPS के तबादले, जयपुर पुलिस मुख्यालय में भी बदलाव

पंचायतीराज चुनाव के ऐलान के साथ ही कानून व्यवस्था को 'चाकचौबंद' करने की कोशिश

राजस्थान में 14 IPS के तबादले, जयपुर पुलिस मुख्यालय में भी बदलाव
राजस्थान सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 14 आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार जयपुर पुलिस मुख्यालय में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, अपराध एवं कानून व्यवस्था सहित विभिन्न पदों पर अधिकारियों की नई नियुक्तियां की गई हैं।

जयपुर। राजस्थान सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 14 आईपीएस के तबादले किए हैं। यह तबादले पंचायतीराज चुनाव से ठीक पहले किए गए हैं। जयपुर पुलिस मुख्यालय में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, अपराध एवं कानून व्यवस्था सहित विभिन्न पदों पर अधिकारियों की नई नियुक्तियां की गई हैं। इसके साथ ही कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों और आरएसी बटालियन के कमांडेंट भी बदले गए हैं। आदेश के तहत अजय सिंहU को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, कानून एवं व्यवस्था, जयपुर तथा डॉ. रमेश सिंह को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, अपराध, जयपुर लगाया गया है।

विकास शर्मा को उपमहानिरीक्षक पुलिस, एसएसबी, जयपुर और डॉ. राजीव पचार को उपमहानिरीक्षक पुलिस, कार्मिक, जयपुर नियुक्त किया गया है। मनीष अग्रवाल को पुलिस अधीक्षक, एसआरबी, जयपुर, संजीव नैन को पुलिस अधीक्षक, सीकर तथा योगेश गोयल को पुलिस उपायुक्त, अपराध, जयपुर लगाया गया है। सीकर पंचायतीराज सियासत के हिसाब से शेखावाटी का अहम जिला है। यह कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का गृह क्षेत्र है। 

सतनाम सिंह को पुलिस अधीक्षक, एसओजी, जयपुर और पीयूष दीक्षित को पुलिस अधीक्षक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, जयपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में पुंडरीक सिंह राठौड़ को कमांडेंट, सातवीं बटालियन आरएसी, भरतपुर, कुंदन कंवर को एसपी दौसा तथा प्रवीण नायक नूनावत को डीसीपी यातायात, जयपुर नियुक्त किया गया है। अजय सिंह राठौड़ को एसपी सिरोही और आदित्य काकड़े को एसपी फलोदी लगाया गया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

‘सेवा सेतु अभियान-2026’ से आसान होगी राह, 10 दिन में जेडीए निपटाएगा शहरवासियों के प्रकरण ‘सेवा सेतु अभियान-2026’ से आसान होगी राह, 10 दिन में जेडीए निपटाएगा शहरवासियों के प्रकरण
नागरिकों की समस्याओं के मौके पर समाधान और सेवाओं का त्वरित लाभ देने के लिए जेडीए ‘सेवा सेतु अभियान-2026’ आयोजित।...
एसआईआर के जरिए देश को बर्बाद नहीं होने देगा इंडिया गठबंधन : देश में मिलकर लड़ेंगे लड़ाई, खड़गे बोले- भाजपा सरकार में लोकतंत्र बर्बाद
गोडावण के पुनर्स्थापन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल : गोडावण संरक्षण को मिलेगी नई मजबूती, रामदेवरा में नवनिर्मित री-वाइल्डिंग एवियरी का उद्घाटन
करवाचौथ शो ‘चांद का दीदार, प्यार का इजहार’ का फर्स्ट लुक जारी, फैशन शो भी रहेगा प्रमुख आकर्षण
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की नहीं मिली अनुमति : यूथ कांग्रेस ने किया दिल्ली हाईकोर्ट का रुख, चिब ने दिल्ली पुलिस के आदेश को दी चुनौती
राजस्थान में 14 IPS के तबादले, जयपुर पुलिस मुख्यालय में भी बदलाव
एशियाई खेलों में भारत को स्वर्ण पदक मिलने पर राज्यपाल ने दी बधाई, कहा- देश को अपने खिलाड़ियों पर गर्व