अल्बर्ट हॉल संग्रहालय का 140वां स्थापना दिवस : पर्यटकों के लिए रहेगा निःशुल्क प्रवेश, कैनवास एट द अल्बर्ट हॉल में होगा ओपन ड्राइंग आयोजन

तैयार की गई कृतियों को संग्रहालय परिसर में प्रदर्शित

अल्बर्ट हॉल संग्रहालय का 140वां स्थापना दिवस : पर्यटकों के लिए रहेगा निःशुल्क प्रवेश, कैनवास एट द अल्बर्ट हॉल में होगा ओपन ड्राइंग आयोजन

पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के संरक्षित  केन्द्रीय संग्रहालय, अल्बर्ट हॉल, जयपुर के शनिवार को 140वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में संग्रहालय को प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पर्यटकों के अवलोकनार्थ निःशुल्क रखा जाएगा।

जयपुर। पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के संरक्षित  केन्द्रीय संग्रहालय, अल्बर्ट हॉल, जयपुर के शनिवार को 140वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में संग्रहालय को प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पर्यटकों के अवलोकनार्थ निःशुल्क रखा जाएगा। स्थापना दिवस के अवसर पर कला और विरासत के संगम को विशेष रूप से रेखांकित करते हुए पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग एवं स्टूडियो अन्प्लनीड के संयुक्त तत्वाधान में संग्रहालय परिसर में सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक “कैनवास एट द अल्बर्ट हॉल” शीर्षक से ओपन ड्राइंग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

लाइव ड्राइंग का अनूठा अवसर
इस विशेष आयोजन में प्रतिभागियों को संग्रहालय की ऐतिहासिक वास्तुकला और परिवेश को लाईव ड्राइंग के माध्यम से कैनवास पर उकेरने का अवसर मिलेगा। तैयार की गई कृतियों को संग्रहालय परिसर में प्रदर्शित भी किया जाएगा, जिससे दर्शकों को कला और धरोहर का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।

विरासत के 140 वर्ष
अधीक्षक महेंद्र कुमार निम्हल ने कहा कि 140 वर्षों से जयपुर की शान रहे अल्बर्ट हॉल संग्रहालय ने न केवल ऐतिहासिक धरोहरों को संरक्षित किया है, बल्कि कला, संस्कृति और इतिहास के अध्ययन का महत्वपूर्ण केंद्र भी बना है। स्थापना दिवस का यह आयोजन आमजन, कलाकारों और पर्यटकों को विरासत से जुड़ने का विशेष अवसर प्रदान करेगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार को लिया आड़े हाथ, बोलें- केजरीवाल के साथ सत्य और न्याय दोनों खड़े, आज हर ईमानदार लेगा आशा भरी सांस अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार को लिया आड़े हाथ, बोलें- केजरीवाल के साथ सत्य और न्याय दोनों खड़े, आज हर ईमानदार लेगा आशा भरी सांस
दिल्ली कोर्ट द्वारा अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बरी किए जाने पर अखिलेश यादव का केंद्र सरकार पर हमला।...
जयपुर सर्राफा बाजार : चांदी दो हजार रुपए महंगी, शुद्ध सोना पूर्व स्तर पर
डेयरी मंत्री जोराराम कुमावत ने ली जिला दुग्ध संघों की बैठक:बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन पर की विस्तृत समीक्षा 
एमआई रोड बाजार में सुरक्षा सख्त करने की मुहिम, कमिश्नर सचिन मित्तल के आह्वान पर व्यापार मंडल ने सीसीटीवी कैमरे व रात्रि चौकीदार अनिवार्य रखने की दी समझाइश
होली के त्यौहार पर सफाई व्यवस्था को लेकर दिये अधिकारियों को निर्देष
पुरुष ही क्यों, महिला प्रधान समाज क्यों नहीं? पुरुष को जन्म देने वाली भी तो नारी ही है: वसुंधरा राजे
परमाणु मुद्दे पर अमेरिका और ईरान के बीच तीसरे दौर की बातचीत समाप्त, मिसाइल क्षमताओं पर संभावित सीमाएं और छिपे हुए नेटवर्क पर रोक