मिलने के बहाने 16 साल की नाबालिग को बुलाया : अगवा कर 2 महीने तक दुष्कर्म, जयपुर से 300 किलोमीटर दूर बंधक बनाकर रखा
बोलचाल होने का उठाया फायदा
जयपुर। पड़ोसी युवक द्वारा 16 साल की नाबालिग को मिलने के बहाने बुलाकर अगवा करने और करीब दो महीने तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने नाबालिग को डराकर उसके साथ लगातार दुष्कर्म किया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की। जांच में नाबालिग के होने की पुष्टि होने पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया। पुलिस टीम ने जयपुर से करीब 300 किलोमीटर दूर नाबालिग को बरामद कर लिया। मेडिकल और बयान के बाद पुलिस ने आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया।
बोलचाल होने का उठाया फायदा
थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी और नाबालिग एक ही कॉलोनी में रहते हैं और दोनों की आपस में बोलचाल थी। आरोप है कि करीब दो महीने पहले आरोपी ने नाबालिग को मिलने के बहाने बुलाया। उसके पहुंचने पर आरोपी उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और एक जगह बंधक बनाकर रखा। आरोपी ने नाबालिग को डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और लगातार उसका शोषण करता रहा।
बरामदगी के बाद सामने आया पूरा मामला
परिजनों की ओर से गुमशुदगी दर्ज कराने के बाद पुलिस ने नाबालिग की तलाश शुरू की। पुलिस को उसके नाबालिग होने की जानकारी मिलने पर अपहरण की धाराओं में मामला दर्ज किया गया। तकनीकी और अन्य सुरागों के आधार पर पुलिस टीम ने जयपुर से करीब 300 किलोमीटर दूर नाबालिग को बरामद कर लिया। पुलिस ने उसके बयान दर्ज कराने के साथ मेडिकल कराया। दुष्कर्म की पुष्टि होने पर मामले में पॉक्सो अधिनियम की धाराएं जोड़ी गईं। आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस आरोपी को रविवार को कोर्ट में पेश करेगी।

Comment List