पंचायत चुनाव : जिला परिषद के लिए 43, पंचायत समितियों के लिए 175 नामांकन दाखिल

सबसे ज्यादा नामांकन कांग्रेस प्रत्याशियों के

पंचायत चुनाव : जिला परिषद के लिए 43, पंचायत समितियों के लिए 175 नामांकन दाखिल
जयपुर जिले में पंचायती राज चुनाव के लिए जिला परिषद के 57 वार्डों में 43 और आठ पंचायत समितियों में 175 नामांकन दाखिल। जिला परिषद में कांग्रेस के 25, भाजपा के 9 और अन्य के 9 नामांकन। पंचायत समितियों में कांग्रेस के 93, भाजपा के 46 और अन्य के 36 नामांकन प्राप्त।

जयपुर। जयपुर जिले में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। जिला परिषद के 57 वार्डो के लिए सदस्य पद के लिए 43 और प्रथम चरण में शामिल आठ पंचायत समितियों में सदस्य पदों के लिए 175 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। जिला परिषद और पंचायत समिति दोनों स्तरों पर कांग्रेस की ओर से सबसे अधिक नामांकन प्रस्तुत किए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक ने बताया कि जिला परिषद सदस्य पद के लिए प्राप्त 43 नामांकन में भारतीय राष्टÑीय कांग्रेस के 25, भारतीय जनता पार्टी के 9 और अन्य प्रत्याशियों के 9 नामांकन शामिल हैं। वार्डवार आंकड़ों के अनुसार वार्ड संख्या 1 से 10 तक 8, वार्ड 15 से 26 तक 15, वार्ड 11 से 14 और 51 से 57 तक 5, वार्ड 27 से 37 तक 7, वार्ड 38 से 50 तक 8 नामांकन प्राप्त हुए हैं।

पंचायत समितियों में चौमूं आगे : आठ पंचायत समितियों में सदस्य पदों के लिए कुल 175 नामांकन दाखिल हुए। इनमें कांग्रेस के 93, भाजपा के 46 और अन्य प्रत्याशियों के 36 नामांकन हैं। पंचायत समिति स्तर पर चौमूं में सर्वाधिक 37 नामांकन प्राप्त हुए। इसके बाद मौजमाबाद में 26, सांभर में 24, जोबनेर में 21, गोविंदगढ़ में 17, दूदू में 14, किशनगढ़ रेनवाल में 29 और झोटवाड़ा में 7 नामांकन दाखिल किए गए।

Post Comment

Comment List

Latest News

PWD में लंबित उच्च स्तरीय बिलों और शिकायतों की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित, 7 दिन में जांच रिपोर्ट देने के निर्देश PWD में लंबित उच्च स्तरीय बिलों और शिकायतों की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित, 7 दिन में जांच रिपोर्ट देने के निर्देश
सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) में लंबित बिलों और आरोप-प्रत्यारोप के मामले में मुख्य अभियंता मुकेश भाटी ने तीन सदस्यीय जांच...
कश्मीर में लगी भीषण आग : दुकानें और घर जलकर खाक, मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की गाड़ियां
ज्वेलरी शॉप से सोने के आभूषणों का डिब्बा चोरी : अज्ञात महिला पर संदेह, जानें पूरा मामला
वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी और सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव  
पंचायत चुनाव : जिला परिषद के लिए 43, पंचायत समितियों के लिए 175 नामांकन दाखिल
भारतीय रुपए ने भरी ऊंची उड़ान, 82 पैसे की जोरदार मजबूती
पंजाब में नशा विरोधी अभियान चलाने वाले परविंदर सिंह की हत्या : नशे की बिक्री को लेकर दुकानदार से बहस, पूरी वारदात वीडियो में कैद