डिप्टी कमांडेंट गृह रक्षा परीक्षा 2025 : काउंसलिंग में अनुपस्थित रहे 180 अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर, 24 अप्रैल को होना होगा उपस्थित

काउंसलिंग के लिए कोई अन्य मौका नहीं

डिप्टी कमांडेंट गृह रक्षा परीक्षा 2025 : काउंसलिंग में अनुपस्थित रहे 180 अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर, 24 अप्रैल को होना होगा उपस्थित
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने डिप्टी कमांडेंट भर्ती परीक्षा 2025 की काउंसलिंग में अनुपस्थित रहे 180 अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर। इन अभ्यर्थियों को पात्रता जांच के लिए अनिवार्य रूप से आयोग में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना होगा।

अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने डिप्टी कमांडेंट (गृह रक्षा विभाग) भर्ती परीक्षा 2025 की काउंसलिंग में अनुपस्थित रहे 180 अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर दिया है। इन अभ्यर्थियों को पात्रता जांच के लिए अनिवार्य रूप से आयोग में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना होगा। आयोग सचिव ने बताया कि इस भर्ती के लिए 11 जनवरी को लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसके बाद 255 अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए आमंत्रित किया गया था, 15 से 20 अप्रैल तक चली इस काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान कुल 180 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे, जिनकी सूची भी आयोग वेबसाइट पर उपलब्ध है। इन सभी अनुपस्थित अभ्यर्थियों को आयोग ने अपनी पात्रता जांच के संबंध में अंतिम अवसर प्रदान किया गया है।

पात्रता जांच के लिए संबंधित अभ्यर्थियों को 24 अप्रैल को सुबह 9.30 बजे अनिवार्य रूप से आयोग में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना होगा। अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट से विस्तृत आवेदन पत्र और जरूरी दिशा-निर्देश डाउनलोड कर उनकी दो प्रतियों को पूर्ण रूप से भरकर साथ लाना होगा। इसके साथ ही सभी शैक्षणिक व प्रशैक्षणिक दस्तावेज, कैप्टन पद से सेवानिवृत्ति या सेवात्याग का प्रमाण पत्र, पीपीओ, जाति प्रमाण पत्र, मूल-निवास और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित प्रतियों का एक सेट और सभी मूल दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य है। इसके बाद काउंसलिंग के लिए कोई अन्य मौका नहीं दिया जाएगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु चुनाव में हार के बाद विपक्षी खेमे को एकजुट करने के लिए 6 जून को 'INDIA'...
पूर्व कुलपति डॉ. देव स्वरूप से जुड़े विवादों ने बढ़ाई चर्चा, राजस्थान यूनिवर्सिटी में हलचल
संयुक्त राष्ट्र की खौफनाक रिपोर्ट: 2025 में युद्ध क्षेत्रों में यौन हिंसा के मामले दोगुने से अधिक बढ़े, 10,000 मामले दर्ज
शुभेन्दु सरकार का बड़ा फैसला: सर्वाइकल कैंसर से लड़ने के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान की शुरूआत, 14 वर्षीय लड़कियों को होगा लाभ
अमृत भारत योजना से बदली सूरतगढ़ स्टेशन की तस्वीर, व्यापार और आवागमन को मिला नया बल
सीयूईटी-यूजी 2026 में तकनीकी गड़बड़ी पर 'आप' हमलावर, सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने उठाए परीक्षा सुरक्षा पर सवाल
प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति छह माह की परिवीक्षा अवधि पर, प्रदर्शन के आधार पर होगा अंतिम चयन : कांग्रेस