युगांडा से आई 19 वर्षीय युवती स्वस्थ, दोनों रिपोर्ट नेगेटिव आने पर आरयूएचएस अस्पताल से मिली छुट्टी
आवश्यक जांच के लिए उसके सैंपल लिए गए
युगांडा से जयपुर आई 19 वर्षीय युवती की स्वास्थ्य जांच रिपोर्ट राहतभरी रही। युवती की दोनों मेडिकल रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उसे बुधवार शाम आरयूएचएस अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया।
जयपुर। युगांडा से जयपुर आई 19 वर्षीय युवती की स्वास्थ्य जांच रिपोर्ट राहतभरी रही है। युवती की दोनों मेडिकल रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उसे बुधवार शाम आरयूएचएस अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार युवती को एहतियात के तौर पर अस्पताल में भर्ती कर निगरानी में रखा गया था और आवश्यक जांच के लिए उसके सैंपल लिए गए थे।
जांच रिपोर्ट में किसी भी प्रकार के संक्रमण की पुष्टि नहीं होने पर चिकित्सकों ने उसे पूरी तरह स्वस्थ बताते हुए घर भेजने का निर्णय लिया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि युवती की लगातार निगरानी की जा रही थी और सभी निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन किया गया। रिपोर्ट नेगेटिव आने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
11 Jun 2026 15:58:56
भारत के नए उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी शुक्रवार को ढाका के लिए उड़ान भरेंगे। उनकी यह रवानगी गंगा जल संधि के...

Comment List