एटीएस की बड़ी कार्रवाई : 20 हजार का इनामी मादक पदार्थ तस्कर परिवार सहित गिरफ्तार, लंबे समय से चल रहा था फरार

काली कमाई से खरीदी गाड़ियां

एटीएस की बड़ी कार्रवाई : 20 हजार का इनामी मादक पदार्थ तस्कर परिवार सहित गिरफ्तार, लंबे समय से चल रहा था फरार
तस्करी का नेटवर्क खड़ा करने के बाद वह फरारी के दौरान भी कारोबार बदलकर गांजे की सप्लाई करने लगा।

जयपुर। राजस्थान एटीएस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को अवैध मादक पदार्थ तस्करी के सरगना और 20 हजार रुपए के इनामी अपराधी आरिफ हुसैन को दबोच लिया। आरोपी को उसकी पत्नी शहनाज बानो और बेटे जाबिद के साथ पकड़ा गया है। एटीएस आईजी विकास कुमार ने बताया कि आरिफ लंबे समय से फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए सीकर में किराए के मकान में छिपा हुआ था। दो महीने की निगरानी के बाद पुलिस ने ऑपरेशन ज्ञानीगंज चलाकर आरोपी को गिरफ्तार किया। आईजी विकास कुमार ने बताया कि आरिफ  तस्करी में अपने बेटे जाबिद के नाम से खरीदे गए ट्रक का इस्तेमाल करता था। ट्रक को खुद इनोवा कार से स्कॉर्ट करता था। 2024 में जब पुलिस ने ट्रक पकड़ा तो आरिफ मौके से भाग निकला था। इसके बाद उस पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया गया था।

काली कमाई से खरीदी गाड़ियां
नशे के कारोबार से हुई कमाई से आरिफ ने अपनी पत्नी के नाम इनोवा कार और बेटे के नाम ट्रक खरीदे। तस्करी का नेटवर्क खड़ा करने के बाद वह फरारी के दौरान भी कारोबार बदलकर गांजे की सप्लाई करने लगा।

कोर्ट पेशी पर पहुंचते ही दबोचा
सूचना के आधार पर एटीएस ने पता लगाया कि तीनों गुरुवार को झुंझुनूं कोर्ट पेशी पर जाने के लिए सीकर में एकत्र होंगे। पहले से तैनात टीम ने मौके पर दबिश दी और तीनों को एक साथ गिरफ्तार कर लिया। आईजी ने बताया कि गिरफ्तारी अभियान का नाम ऑपरेशन ज्ञानीगंज इसलिए रखा गया, क्योंकि मुख्य आरोपी का नाम आरिफ है, जिसका अर्थ उर्दू में ज्ञानी यानि विद्वान होता है। सीकर में जहां वह किराये के मकान में छिपा हुआ था, वह मोहल्ला व्यापारियान कहलाता है। पुलिस ने इन दोनों बातों को जोड़ते हुए कोडनेम ज्ञानीगंज रखा यानी ज्ञानी (आरिफ ) का ठिकाना गंज। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति
संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान भारत और मध्य यूरोपीय वाइशेग्राद समूह (V4 - स्लोवाकिया, पोलैंड, चेक गणराज्य, हंगरी) के विदेश...
पोकलेन मशीन गहरी खाई में गिरी : ऑपरेटर की मौत, जानें पूरा मामला
जिस आंचल ने दिया था छांव का सुकून, उसी ने उजाड़ दी सांझ: जयपुर में पोते ने की बुजुर्ग दादी की निर्मम हत्या
34 दिन बाद राजस्थान के 309 नगरीय निकायों से हटी आचार संहिता
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले, नौ जिलों के जिलाधिकारी बदले गए
ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क रवाना, युद्ध खत्म करने और वैश्विक विश्वास बहाली की उम्मीद जताई
जयपुर में 24 से 27 सितंबर तक ENT की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, AI-रोबोटिक सर्जरी पर होगा फोकस