21 आईएएस अधिकारियों को विभिन्न राज्यों और देशों के साथ समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी
राजस्थानियों से जुड़े मामलों में करेंगे सहयोग
जयपुर। राज्य सरकार ने प्रदेश में व्यापार, व्यवसाय और निवेश के अवसरों को तलाशने तथा निवेशकों की सुविधा के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को विभिन्न राज्यों और देशों के साथ समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी है। कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार ये अधिकारी आवंटित राज्यों और देशों में निवेश के इच्छुक लोगों को सहयोग देने के साथ प्रवासी राजस्थानियों (एनआरआर) तथा संबंधित राज्यों में पदस्थापित राजस्थान के अधिकारियों के साथ समन्वय करेंगे। पूर्व में जारी आदेशों के स्थान पर नई जिम्मेदारी । विभाग ने 6 सितंबर 2024, 7 सितंबर 2024, 18 दिसंबर 2025 और 16 जनवरी 2026 को जारी पूर्व आदेशों के स्थान पर नई व्यवस्था लागू की है। इसके तहत अधिकारियों को अलग-अलग राज्यों और देशों का दायित्व दिया है।
राज्य सरकार ने प्रदेश में व्यापार, व्यवसाय और निवेश के अवसरों को तलाशने तथा निवेशकों की सुविधा के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को विभिन्न राज्यों और देशों के साथ समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी है। कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार ये अधिकारी आवंटित राज्यों और देशों में निवेश के इच्छुक लोगों को सहयोग देने के साथ प्रवासी राजस्थानियों (एनआरआर) तथा संबंधित राज्यों में पदस्थापित राजस्थान के अधिकारियों के साथ समन्वय करेंगे।
पूर्व में जारी आदेशों के स्थान पर नई जिम्मेदारी विभाग ने 6 सितंबर 2024, 7 सितंबर 2024, 18 दिसंबर 2025 और 16 जनवरी 2026 को जारी पूर्व आदेशों के स्थान पर नई व्यवस्था लागू की है। इसके तहत अधिकारियों को अलग-अलग राज्यों और देशों का दायित्व दिया है।
गायत्री ए. राठौड़- गोवा और सिंगापुर।
टी. रविकांत- आंध्र प्रदेश और केन्या।
मंजू राजपाल- बिहार और हांगकांग।
नवीन जैन- हरियाणा और सऊदी अरब।
कृष्ण कुणाल- झारखंड और कतर।
रवि जैन- छत्तीसगढ़ और ऑस्ट्रेलिया।
डॉ. रवि कुमार सुरपुर- कर्नाटक और दक्षिण अफ्रीका।
डॉ. जोगा राम- केरल और संयुक्त अरब अमीरात।
पी. रमेश- तेलंगाना और आयरलैंड।
आरती डोगरा- उत्तराखंड और जर्मनी।
डॉ. रोहित गुप्ता-उत्तर प्रदेश और ब्रिटेन।
आनंदी- तमिलनाडु और जापान।
राजन विशाल- पंजाब और स्पेन।
अर्चना सिंह- मध्य प्रदेश तथा फिनलैंड और डेनमार्क।
नकाते शिवप्रसाद मदन- महाराष्ट्र और ब्राजील।
शिवांगी स्वर्णकार- असम और अमेरिका।
अनुपमा जोरवाल- दिल्ली और इटली।
रुक्मणी रियार- पश्चिम बंगाल तथा स्वीडन और नॉर्वे।
हिमांशु गुप्ता- ओडिशा और युगांडा।
अरविंद कुमार पोसवाल- हिमाचल प्रदेश और नेपाल।
सुरेश कुमार ओला- गुजरात और स्विट्जरलैंड।

Comment List