प्रदेश के निजी अस्पतालों में आज 24 घंटे का शटडाउन, पांच हजार छोटे-बड़े अस्पताल रहेंगे बंद

डॉ. सोमदेव बंसल की गिरफ्तारी के विरोध में लामबंद हुए चिकित्सक

प्रदेश के निजी अस्पतालों में आज 24 घंटे का शटडाउन, पांच हजार छोटे-बड़े अस्पताल रहेंगे बंद

शहर के निजी अस्पताल के निदेशक डॉ. सोमदेव बंसल की गिरफ्तारी के विरोध में अब प्रदेश भर के निजी चिकित्सक लामबंद। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन राजस्थान ने इस संबंध में एक बैठक कर डॉ. बंसल की गिरफ्तारी के विरोध में राज्यभर में 24 घंटे निजी चिकित्सा सेवाएं बंद रखने की घोषणा।

जयपुर। शहर के निजी अस्पताल के निदेशक डॉ. सोमदेव बंसल की गिरफ्तारी के विरोध में अब प्रदेश भर के निजी चिकित्सक लामबंद हो गए हैं। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन राजस्थान ने इस संबंध में सोमवार को एक बैठक कर डॉ. बंसल की गिरफ्तारी के विरोध में राज्यभर में 24 घंटे निजी चिकित्सा सेवाएं बंद रखने की घोषणा की है। प्रदेश भर के करीब पांच हजार छोटे बड़े अस्पताल इस दौरान अपनी सेवाएं बंद रखेंगे। वहीं अकेले जयपुर में इस दौरान एक हजार से ज्यादा निजी चिकित्सा संस्थान बंद रहेंगे। इस दौरान निजी अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों और पैरामेडिकल सेवाओं सहित इमरजेंसी सेवाएं भी बंद रहेंगी। साथ ही आरजीएचएस योजना में लंबित भुगतान, अनुचित पेनल्टी और प्रक्रियागत जटिलताओं के विरोध में राज्यभर के अस्पतालों ने आरजीएचएस सेवाएं अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने का भी निर्णय लिया है।

चिकित्सक संगठन हुए एकजुट
आईएमए के जोनल सचिव डॉ. अनुराग शर्मा ने बताया कि संबंधित प्रकरण में गठित मेडिकल बोर्ड द्वारा किसी प्रकार की चिकित्सकीय लापरवाही नहीं पाई गई। इसके बावजूद आरजीएचएस से जुड़ी कथित लघु अनियमितताओं के आधार पर गिरफ्तारी से चिकित्सकों में व्यापक रोष है। समाधान नहीं होने पर भविष्य में अनिश्चितकालीन हड़ताल जैसे कठोर कदम उठाए जा सकते हैं। आईएमए राजस्थान के अध्यक्ष डॉ. महेश शर्मा एवं सचिव डॉ. एनके अग्रवाल ने संयुक्त बयान में कहा कि बिना ठोस आपराधिक आधार के की गई यह कार्रवाई चिकित्सकीय पेशे की गरिमा के विपरीत है। इससे चिकित्सकों के मनोबल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। प्राइवेट हॉस्पिटल्स एंड नर्सिंग होम्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट डॉ. विजय कपूर ने बताया कि डॉ. बंसल की गिरफ्तारी का पूरा मेडिकल समुदाय विरोध करता है।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार: कांग्रेस देश में आर्थिक असंतोष के नाम पर हिंसा और भ्रम फैलाने की कर रही कोशिश, सरकार को 140 करोड़ देशवासियों का समर्थन राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार: कांग्रेस देश में आर्थिक असंतोष के नाम पर हिंसा और भ्रम फैलाने की कर रही कोशिश, सरकार को 140 करोड़ देशवासियों का समर्थन
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी के "एक साल में मोदी सरकार गिरने" वाले बयान पर तीखा पलटवार किया...
अलवर में भीषण हादसा: प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगने से करोड़ों का नुकसान, बचाव और राहत कार्य जारी
चंबल नदी बनी काल : बकरियां चरा रहे युवक पर मगरमच्छ का हमला, 14 घंटे बाद नदी से मिला शव
Jodhpur Solar Society की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रीतेश माथुर बने अध्यक्ष
60 दिनों के लिए युद्धविराम बढ़ाने पर अमेरिका- ईरान के बीच बन सकती है सहमति, होर्मुज जलडमरूमध्य से हटेंगी बारूदी सुरंगें : रिपोर्ट
विवेकानन्द केंद्र का अनोखा प्रयास, तनावमुक्त जीवन के लिए 7 दिवसीय योग शिविर का आयोजन
बिजली संकट पर यूपी सीएम योगी का सख्त संदेश : बोले- लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, बिना रुकावट बिजली आपूर्ति के निर्देश