नोटिस देने के बाद भी आरएमए ट्रेड लाईसेंस नहीं लेने पर 3 प्रतिष्ठान सीज, अग्रिम आदेश तक बंद

संचालन के लिए ट्रेड लाईसेंस प्राप्त करें

नोटिस देने के बाद भी आरएमए ट्रेड लाईसेंस नहीं लेने पर 3 प्रतिष्ठान सीज, अग्रिम आदेश तक बंद

नगर निगम जयपुर ने आरएमए ट्रेड लाइसेंस नहीं लेने पर गुरुवार को मालवीय नगर जोन के 3 होटल/कैफे-रेस्टोरेंट सीज कर दिए। नोटिस के बावजूद लाइसेंस नहीं लेने पर कार्रवाई हुई। निगम आयुक्त ओम कसेरा ने होटल, मिठाई दुकान, बेकरी व फूड कारोबारियों से जल्द ट्रेड लाइसेंस लेने की अपील की।

जयपुर। शहर के विभिन्न इलाकों में बिना आरएमए ट्रेड लाईसेंस के संचालित होटल, कैफे एवं रेस्टोरेंटों को लाईसेंस प्राप्त करने के नगर निगम के नोटिस देने के बाद भी लाईसेंस नहीं लेने पर गुरुवार को 3 प्रतिष्ठानों को स्वास्थ्य टीम ने सीज कर दिया। नगर निगम मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रश्मि कांकरिया ने बताया कि नोटिसों के उपरान्त भी आरएमए ट्रेड लाईसेंस प्राप्त नहीं किए करने पर स्वायत्त शासन विभाग के आदेश पर मालवीय नगर जोन में 3 प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की।

इनको लाईसेंस प्राप्त करने अथवा अग्रिम आदेशों तक के लिए बंद किया गया है। नगर निगम आयुक्त ओम कसेरा ने अपील की है कि निगम क्षेत्र में संचालित होटल, रेस्टोरेंट, कैफे, केंटिन, मिठाई की दुकान, बैकरी, कन्फेक्सनरी, नमकीन-मिठाई के कारखाने संचालन के लिए ट्रेड लाईसेंस प्राप्त करें। इसके अभाव में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Tags: license

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिका -ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण पैदा हुए संकट, पेट्रोल-डीजल की रेट में बढ़ोतरी अमेरिका -ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण पैदा हुए संकट, पेट्रोल-डीजल की रेट में बढ़ोतरी
अमेरिका -ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण पैदा हुए संकट के कारण तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की रेट...
195.290 किलो डोडाचूरा सहित तस्कर गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
धार भोजशाला केस में इंदौर हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला : हिंदू पक्ष की मांग मंजूर, पूजा की अनुमति
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने जयपुर आरटीओ प्रथम का किया निरीक्षण, लाइसेंस कराया रिन्यू
कान्स में गूँजा ‘लालो’ का नाम : गुजराती सिनेमा ने रचा नया इतिहास, क्षेत्रीय कहानियों को वैश्विक मंच पर मिली पहचान
कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला: सोने-चांदी पर आयात शुल्क बढ़ाने से ज्वेलरी क्षेत्र पर गंभीर संकट, सुरजेवाला ने की विशेष आर्थिक राहत पैकेज की मांग
अंतरराष्ट्रीय नरमी का असर : सर्राफा बाजार में बड़ी गिरावट, जानें क्या है भाव