कांग्रेस की ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ रैली : जयपुर से 4 हजार कार्यकर्ता जाएंगे दिल्ली महारैली में, राहुल गांधी की मुहिम को मिलेगा बड़ा समर्थन

नेता और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही

कांग्रेस की ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ रैली : जयपुर से 4 हजार कार्यकर्ता जाएंगे दिल्ली महारैली में, राहुल गांधी की मुहिम को मिलेगा बड़ा समर्थन

जयपुर में कांग्रेस की बैठक में 14 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ महारैली की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। जिलाध्यक्ष आरआर तिवाड़ी ने बताया कि जयपुर शहर की आठ विधानसभा क्षेत्रों से 4 हजार कार्यकर्ता दिल्ली जाएंगे। नेताओं ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। कांग्रेस को राजस्थान से बड़ी संख्या में भीड़ जुटने की उम्मीद है, जिससे राहुल गांधी की मुहिम को मजबूती मिलेगी।

जयपुर। कांग्रेस की 14 दिसम्बर को दिल्ली में ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ महारैली में जयपुर शहर कांग्रेस से 4 हजार लोगों को ले जाने की तैयारी के लिए पीसीसी मुख्यालय पर जयपुर शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई।

जयपुर जिलाध्यक्ष आरआर तिवाड़ी के नेतृत्व में आयोजित बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता विवेक बंसल, पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, विधायक अमीन कागजी, रफीक खान, पूर्व विधायक गंगा देवी, विधायक प्रत्याशी डॉ अर्चना शर्मा, पुष्पेंद्र भारद्वाज,जयपुर जिला संगठन महासचिव सीताराम शर्मा नेहरू सहित बड़ी संख्या में जयपुर शहर के कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

बैठक में सभी नेताओं ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कई गंभीर आरोप लगाए। तिवाड़ी ने बताया कि 14 दिसम्बर को महारैली में जयपुर शहर की आठ विधानसभा क्षेत्रों में प्रति विधानसभा 500 के हिसाब से 4 हजार कार्यकर्ता दिल्ली जाएंगे। कार्यकर्ताओं को ले जाने के लिए गाड़ियों का इंतजाम हो चुका है। महारैली में शामिल होने की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। विवेक बंसल ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस का कार्यकर्ता मजबूती से काम कर रहा है, इसलिए कांग्रेस को राजस्थान से ज्यादा भीड़ आने की उम्मीद है। एसाईआर, वोट चोरी, सरकारी एजेंसियों के दुरुपयोग के मुद्दों पर राहुल गांधी के भाजपा से टक्कर लेने की इस मुहिम में राजस्थान कांग्रेस के कार्यकर्ता उनका साथ देकर भाजपा सरकार पर दबाव बनाएंगे। हमें उम्मीद है कि जयपुर से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचेगें।

 

Read More ड्रेनेज सिस्टम होगा मजबूत, बनेगा मेजर कॉ्प्रिरहेंसिव प्लान : जेडीए, नगर निगम और आपदा प्रबंधन विभाग मिलकर तैयार करेंगे योजना

Post Comment

Comment List

Latest News

ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च
राजस्थान लंबे समय से पानी की कमी से जूझता रहा जिससे न केवल आम जनजीवन प्रभावित होता है बल्कि ग्रामीण...
उन्नाव रेप: कुलदीप सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, पिता की मौत मामले में सज़ा निलंबित करने से इनकार
ट्रंप का लीक पत्र: 'नोबेल नहीं मिला, अब शांति मेरी प्राथमिकता नहीं, ग्रीनलैंड पर चाहिए पूर्ण नियंत्रण'
मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से हो रहा आर्थिक सशक्तीकरण, समाज के वंचित तबके को रियायती ऋण देकर आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बना रही राज्य सरकार
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: कर्नल सोफिया कुरैशी मामले में मंत्री विजय शाह पर 2 हफ्ते में फैसला ले सरकार
21 जनवरी को मंत्रिमंडल  की बैठक, विधानसभा में रखे जाने वाले कानूनों को मंजूरी मिलने के असर
'धमकियों से डरने वाले नहीं...',ग्रीनलैंड तनाव, यूक्रेन के लिए खतरे का संकेत