40 आईएएस अधिकारियों के तबादले : गौरव बुडानिया बने अजमेर नगर निगम आयुक्त, रश्मि बनी अजमेर विकास प्राधिकरण आयुक्त

आकाश रंजन को देवस्थान से हटाया

40 आईएएस अधिकारियों के तबादले : गौरव बुडानिया बने अजमेर नगर निगम आयुक्त, रश्मि बनी अजमेर विकास प्राधिकरण आयुक्त
राजस्थान सरकार ने सोमवार देर रात 40 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए। गौरव बुडानिया को अजमेर नगर निगम आयुक्त, रश्मि रानी को अजमेर विकास प्राधिकरण आयुक्त और सालुखे गौरव रविन्द्र को भीलवाड़ा नगर विकास न्यास सचिव बनाया। नौ जिलों के जिला परिषद सीईओ भी बदले।

जयपुर। राज्य सरकार ने सोमवार देर रात 40 आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण किए हैं। अजमेर में नगर निगम आयुक्त गौरव बुडानिया, भीलवाड़ा नगर विकास न्यास का सचिव सालुखे गौरव रविन्द्र, अजमेर विकास प्राधिकरण का आयुक्त रश्मि रानी और सरदार पटेल पटेल पुलिस विश्वविद्यालय जोधपुर में रजिस्ट्रार डॉ.अंशु प्रिया और जिला परिषद सीईओ, जयपुर भैसारे शुभम अशोक को लगाया गया है।

जोधपुर विकास प्राधिकरण में आयुक्त के पद पर कार्य कर रहे उत्साह चौधरी को आपदा प्रबंधन विभाग में सयुक्त शासन सचिव के पद पर लगाया गया है लेकिन जोधपुर विकास प्राधिकरण में आयुक्त के पद पर किसी को नहीं लगाया गया है। वहीं बीकानेर विकास प्राधिकरण में आयुक्त के पद पर अब घायगुडे स्रेहल नाना को लगाया गया है। पंचायत और निकाय चुनाव से पहले 9 जिलों के जिला परिषद सीईओ भी बदल दिए गए है।

सूची के अनुसार, नित्या को संयुक्त शासन सचिव, ऊर्जा विभाग, जयपुर, डॉ.शिल्पा सिंह संयुक्त शासन सचिव,आयोजना विभाग, जयपुर, उत्साह चौधरी संयुक्त शासन सचिव आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग, जयपुर,  गिरधर सीईओ भिवाड़ी इन्टीग्रेटेड विकास प्राधिकरण बीडा खैरथल, धायगुडे स्नेहल नाना आयुक्त बीकानेर विकास प्राधिकरण, बीकानेर, ललित गोयल संयुक्त शासन सचिव, पीडब्ल्डी जयपुर, प्रतीभा वर्मा निदेशक चिकित्सा विभाग, जयपुर,अभिभेक जैन सीईओ जिला परिषद श्रीगंगानगर, गौरव बुडानिया आयुक्त नगर निगम, अजमेर, आव्हाद निवृत्ती सोमनाथ अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी आरआईटीआई, जयपुर, सालुखे गौरव रविन्द्र सचिव नगर विकास न्यास, भीलवाड़ा, रश्मि रानी आयुक्त अजमेर विकास प्राधिकरण, अजमेर, यक्ष चौधरी को सीईओ जिला परिषद अलवर, प्रीतम कुमार सीईओ उदयपुर, यशार्थ शेखर सीईओ जैसलमेर, डॉ.अंशु प्रिया रजिस्ट्रार सरदार पटेल पटेल पुलिस विश्वविद्यालय जोधपुर, सक्षम गोयल संयुक्त शासन सचिव, जलदाय विभाग, जयपुर, श्रद्धा गोमे सीईओ हनुमानगढ़, मोहित कासनिया सीईओ सवाईमाधोपुर, भैसारे शुभम अशोक सीईओ जयपुर, सोनिका कुमारी अतिरिक्त आयुक्त वाणिज्यिक कर विभाग, जयपुर, श्रेष्ठा श्री सीईओ धौलपुर, चारू सीईओ बूंदी, प्रतिभा दहिया सीईओ करौली, राहुल श्रीवास्तव उपखण्ड अधिकारी आबू सिरोही, सोनू कुमारी उपखण्ड अधिकारी झालावाड़ में लगाया गया है। इसी तरह गिरधर को उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी खुशखेड़ा भिवाड़ी-नीमरणा निवेश और राहुल श्रीवास्तव को नगर विकास न्यास सिरोही के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।  अदिति वार्ष्णेय को ओएसडी जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय अलवर, सृष्टि डबास ओएसडी जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय कोटा, ऐश्वर्य प्रजापति को ओएसडी जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय खैरथल तिजारा, मेघा आनन्द ओएसडी जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय भीलवाड़ा, स्वाति शर्मा ओएसडी जिला निर्वाचन कार्यालय बीकानेर, राजपूत नेहा उदवसिंह ओएसडी जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय अजमेर, मोहनलाल ओएसडी जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय जोधपुर, रविन्द्र कमार मेघवाल ओएसडी जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय चित्तौडगढ़, चौधरी बिरजू गोपाल ओएसडी जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय पाली, अदिति यादव ओएसडी जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय उदयपुर, मृणाल कुमार ओएसडी जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय जयपुर, आराधना चौहान ओएसडी जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय श्रीगंगागनर, रोहित वर्मा ओएसडी जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय जैसलमेर और भानु शर्मा को ओएसडी जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय भरतपुर में लगाया गया है।

 

Read More रीको : राजस्थान में तीन निजी औद्योगिक पार्क के लिए 552 एकड़ भूमि होगी आवंटित

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे
राजस्थान में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए रीको (RIICO) 8 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर उद्यमियों...
कांग्रेस का भाजपा पर हमला: केंद्र सरकार से किसान युवा समेत हर वर्ग त्रस्त, कुमारी सैलजा ने लगाया किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलने का आरोप
डोटासरा का आरोप- पार्षदों को वोट से रोक रही सरकार, जूली बोले- मुकाबला पुलिस से
बूंदी नगर परिषद में भाजपा के भरत शर्मा सभापति, बूंदी की आठ निकायों में भाजपा-कांग्रेस का मुकाबला बराबरी पर
ट्रंप ने ईरान को लेकर विकल्पों पर विचार किया, पूछा, 'पूरे देश को कब तबाह कर दूं?'
नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित कर रही पंजाब सरकार : जग्गा ने वीडियो बनाया तो मिली धमकियां, कांग्रेस ने कहा- डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर किया आत्महत्या का प्रयास
बारां में आप की शीतल राठौर बनी सभापति, कांग्रेस प्रत्याशी को 11 मतों से हराया