स्पा-मसाज सेंंटर की आड़ में अनैतिक काम, युवक-युवती सहित 40 गिरफ्तार

अलग-अलग टीमों की छापेमारी

स्पा-मसाज सेंंटर की आड़ में अनैतिक काम, युवक-युवती सहित 40 गिरफ्तार
जवाहर सर्किल इलाके में स्पा-मसाज सेंटरों के खिलाफ चलाए दो दिवसीय अभियान में मसाज-स्पा की आढ़ में गैरकानूनी गतिविधियां चलाने वाले युवक-युवती समेत 40 को गिरफ्तार। पुलिस स्पा-मसाज सेंटर संचालकों से पूछताछ कर रैकेट का पता लगा रही।

जयपुर। जवाहर सर्किल इलाके में स्पा-मसाज सेंटरों के खिलाफ चलाए दो दिवसीय अभियान में मसाज-स्पा की आढ़ में गैरकानूनी गतिविधियां चलाने वाले युवक-युवती समेत 40 को गिरफ्तार किया। पुलिस स्पा-मसाज सेंटर संचालकों से पूछताछ कर रैकेट का पता लगा रही है। एसएचओ जवाहर सर्किल महेश चन्द्र गुर्जर के अनुसार मसाज-स्पा सेंंटरों में अनैतिक गतिविधियों की शिकायत मिली थी। संदिग्ध स्पा-मसाज सेंंटरों की खाका तैयार कर अलग-अलग टीमों ने छापेमारी की।

जांच में पता चला कि मसाज-स्पा पार्लर संचालक नियम के साथ निर्धारित मानकों का उल्लंघन कर अनैतिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे। संचालकों ने राजस्थान के अलावा अन्य राज्यों की युवतियों को मसाज के के लिए रखा था। ग्राहकों से मसाज की आढ़ में मौज-मस्ती के एवज में मोटी रकम वसूली जाती थी। युवतियों को 1 माह के लिए महीने की सैलरी के हिसाब से रखा जाता है। एक माह उन युवतियों को दूसरे स्पा सेंंटर में भेजकर चेहरे बदले जाते हैं, ताकि ग्राहकों की डिमाण्ड पूरी हो सके। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एआई से बनाई शादी और हनीमून की फर्जी तस्वीरें, सोशल मीडिया पर कीं पोस्ट एआई से बनाई शादी और हनीमून की फर्जी तस्वीरें, सोशल मीडिया पर कीं पोस्ट
शादी का प्रस्ताव ठुकराना एक युवक को इतना नागवार गुजरा कि उसने युवती को परेशान एवं बदनाम करने की नीयत...
विदेश मंत्रायल का बड़ा बयान: पासपोर्ट यात्रा दस्तावेज, नागरिकता का प्रमाण नहीं, जानिए क्या है नागरिकता का नियम ?
फर्जी बॉस और फर्जी नियामक संस्थाओं से सावधान रहें, साइबर ठग बना रहे हैं नया जाल
दावों की डोज पूरी, सप्लाई अधूरी : दवा तो दूर, सिरिंज तक के लिए भटक रहे मरीज
शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत: सेंसेक्स-निफ्टी में रिकॉर्ड तेजी, श्रीराम फाइनेंस, इंडिगो सहित इन स्टॉक्स में दिख रहा है एक्शन
विश्व विटिलिगो दिवस : विटिलिगो संक्रामक नहीं बल्कि त्वचा से जुड़ा रोग, जागरूकता और संवेदनशीलता की जरूरत
जल्द लागू होगा कानून और छात्रों-अभिभावकों को मिलेंगे नए अधिकार, कोचिंग रेगुलेशन एक्ट मंजूरी के लिए राज्यपाल को भेजा