बगरू क्षेत्र में पकड़े बिजली चोरी के 5 मामले, लगाया 14 लाख 56 हजार रूपए का जुर्माना
सभी मीटर व केबल जब्त कर विद्युत कनेक्शन काट दिए
जयपुर। जयपुर डिस्कॉम की सतर्कता शाखा ने बगरू विद्युत सब डिवीजन क्षेत्र में 5 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी। इनमें करीब 14 लाख 56 हजार रूपए का जुर्माना लगाया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सतर्कता) महेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि ग्राम संजारिया में संचालित एक स्कूल में विद्युत चोरी पाये जाने पर वीसीआर भरी और 1 लाख 5 हजार रूपए का जुर्माना लगाया। मारूति नगर स्थित एक पाइप फैक्ट्री में विद्युत की चोरी कर उसका अनाधिकृत उपयोग पाइप फैक्ट्री के साथ-साथ पानी का टैंकर भरने में भी किया जा रहा था, जिस पर 7 लाख 39 हजार रूपए का जुर्माना लगाया गया। इसी तरह भैरू नगर स्थित 3 आवासीय परिसरों में विद्युत चोरी पाई गई इनमें दो प्रकरणों में 3 लाख 12 हजार रूपए का जुर्माना लगाया गया है।
एक अन्य आवासीय परिसर में विद्युत चोरी कर उसका अनाधिकृत उपयोग पानी का टैंकर भरने के लिए भी किया जा रहा था, जिस पर 3 लाख रूपए का जुर्माना लगाया गया है। टीम ने मौके से सभी मीटर व केबल जब्त कर विद्युत कनेक्शन काट दिए।

Comment List