अमेरिका के 50 पर्यटक बने शाही मेहमान, गांधी नगर रेलवे स्टेशन पर हुआ आगमन; राजस्थान की विरासत और संस्कृति से रूबरू होंगे विदेशी सैलानी

शाही अंदाज में जयपुर पहुंची पैलेस ऑन व्हील्स, 8 देशों के करीब 70 पर्यटकों ने किया राजसी सफर

अमेरिका के 50 पर्यटक बने शाही मेहमान, गांधी नगर रेलवे स्टेशन पर हुआ आगमन; राजस्थान की विरासत और संस्कृति से रूबरू होंगे विदेशी सैलानी
राजस्थान की शाही ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स गुरुवार सुबह जयपुर के गांधी नगर रेलवे स्टेशन पहुंची। इटली के दो, बेल्जियम के दो, फ्रांस के दो और अजरबैजान के दो पर्यटक भी शाही सफर का हिस्सा बने हैं। शाम को ट्रेन दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन से पर्यटकों को लेकर सवाई माधोपुर के लिए रवाना हो जाएगी।

जयपुर । राजस्थान की शाही ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स गुरुवार सुबह जयपुर के गांधी नगर रेलवे स्टेशन पहुंची। शाही अंदाज में जयपुर पहुंची इस ट्रेन में 8 देशों के करीब 70 पर्यटक सवार हैं, जो राजस्थान की ऐतिहासिक विरासत, समृद्ध संस्कृति और शाही मेहमाननवाजी का अनुभव करने निकले हैं। इस फेरे में सबसे ज्यादा 50 पर्यटक अमेरिका से आए हैं। इनके अलावा भारत के पांच, न्यूजीलैंड के चार, ब्रिटेन के तीन, इटली के दो, बेल्जियम के दो, फ्रांस के दो और अजरबैजान के दो पर्यटक भी शाही सफर का हिस्सा बने हैं।

पैलेस ऑन व्हील्स में सवार विदेशी मेहमान राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थलों, ऐतिहासिक स्मारकों, कला, स्थापत्य और राजसी परंपराओं को करीब से जानेंगे। विदेशी पर्यटकों की बड़ी भागीदारी एक बार फिर राजस्थान के अंतरराष्ट्रीय पर्यटन आकर्षण और पैलेस ऑन व्हील्स की लोकप्रियता को दर्शाती है। जयपुर पहुंचने के बाद पर्यटकों को बस के जरिए शहर के पर्यटन स्थलों पर विजिट के लिए ले जाया गया। शाम को ट्रेन दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन से पर्यटकों को लेकर सवाई माधोपुर के लिए रवाना हो जाएगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

शुरुआती कारोबार में गिरावट के बाद संभला रुपया, डॉलर के मुकाबले 93.62 से 93.77 के दायरे में कारोबार शुरुआती कारोबार में गिरावट के बाद संभला रुपया, डॉलर के मुकाबले 93.62 से 93.77 के दायरे में कारोबार
भारतीय विदेशी मुद्रा बाजार में गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपये में उतार-चढ़ाव भरा कारोबार देखा गया। मजबूत अमेरिकी डॉलर...
अमेरिका के 50 पर्यटक बने शाही मेहमान, गांधी नगर रेलवे स्टेशन पर हुआ आगमन; राजस्थान की विरासत और संस्कृति से रूबरू होंगे विदेशी सैलानी
नेपाल में मौत बनकर दौड़ी इलेक्ट्रिक वैन: 700 मीटर गहरी खाई में गिरी, 10 लोगों की मौत
केजरीवाल परिवार को धमकी देने वाला कौन? विधायक की शिकायत पर साइबर पुलिस ने दर्ज किया केस, 7 करोड़ की मांगी रंगदारी 
सरकार की सोच और कर्मचारी की मेहनत से जयपुर स्वच्छ , 6000 टन कचरा उठाने का दावा, 9 हजार कर्मचारी और 1500 वाहन उतारे मैदान में
पीएम मोदी बोले- 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य असंभव नहीं, देश अब डेडलाइन में कर रहा काम
"6 साल पुरानी रंजिश का खूनी बदला" कैंपर से पीछा कर विजय को रोका, फिर कुल्हाड़ी से की हत्या