500 प्रतिभागियों ने ‘मिस एंड मिसेज़ राजस्थान ग्लैमर 2026’ ऑडिशन में दिखाया दम

ग्लैमर का जलवा: जयपुर में मिस एंड मिसेज़ राजस्थान 2026 के ऑडिशन

500 प्रतिभागियों ने ‘मिस एंड मिसेज़ राजस्थान ग्लैमर 2026’ ऑडिशन में दिखाया दम

जयपुर के होटल ग्रैंड सफारी में मिस एंड मिसेज़ राजस्थान ग्लैमर 2026 के भव्य ऑडिशन संपन्न हुए। 500 से अधिक प्रतिभागियों ने रैंप वॉक और प्रतिभा से जजों को मंत्रमुग्ध किया। आयोजक चिराग और राकेश ने बताया कि 11 अप्रैल को होने वाले ग्रैंड फिनाले में चुनी हुई प्रतिभाएं खिताब के लिए भिड़ेंगी।

जयपुर। राजस्थान के उभरते फैशन और ग्लैमर मंच पर मंगलवार को उस समय खास रौनक देखने को मिली, जब मिस एंड मिसेज़ राजस्थान ग्लैमर 2026 – सीजन 1 के ग्रैंड ऑडिशन का आयोजन गोपालपुरा बाईपास स्थित होटल ग्रैंड सफारी में किया गया। इस भव्य ऑडिशन में प्रदेशभर से आई करीब 500 से प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर अपने आत्मविश्वास, प्रतिभा और व्यक्तित्व का शानदार प्रदर्शन किया। आयोजक चिराग और राकेश कुमार ने बताया कि पेजेंट का उद्देश्य महिलाओं को एक ऐसा मंच प्रदान करना है, जहां वे अपनी अलग पहचान बना सकें और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ें।

ऑडिशन में प्रतिभागियों ने रैंप वॉक, कम्युनिकेशन स्किल्स और पर्सनालिटी के माध्यम से जजों को प्रभावित किया। ज्यूरी पैनल में सीनियर मॉडल एवं अभिनेत्री तारा खान, रोशनी घोष, पवन गोयल और जेडी माहेश्वरी जैसे विशेषज्ञ शामिल रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया। इस अवसर पर कई गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। अब सभी की निगाहें 11 अप्रैल 2026 को टोंक रोड के एक रिसॉर्ट में होने वाले ग्रैंड फिनाले पर टिकी हैं, जहां चयनित प्रतिभागी खिताब के लिए मुकाबला करेंगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में महँगाई का सिलसिला तेज, पेट्रोल-डीजल ने मचाया हड़कंप जयपुर में महँगाई का सिलसिला तेज, पेट्रोल-डीजल ने मचाया हड़कंप
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार उछाल ने आम जनता की जेब पर जोरदार प्रहार। जयपुर में पेट्रोल अब...
नौतपा की शुरुआत के साथ ही भीषण गर्मी का दौर जारी, तेज आंधी और हल्की बारिश के आसार
अब खाड़ी में पैर नहीं फैला सकेगा अमेरिका, खामेनेई ने कहा- नई क्षेत्रीय व्यवस्था का निर्माण करें मुस्लिम देश  
पूर्व सीएम अशोक गहलोत का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- प्रदेश में पेट्रोल डीजल और सीएनजी के बढ़ते दामों एवं खराब होती स्थिति
ग्लोबल मंच पर जनजातीय कला : पीएम मोदी ने वैश्विक नेताओं को भेंट किए जनजातीय कला का प्रदर्शन करने वाले उपहार
भीषण गर्मी में पक्षियों को राहत देने का प्रयास : दाना-पानी उपलब्ध कराने के लिए लगाए परिंडे, आमजन में जीव दया का संदेश देना अभियान का उद्देश्य
5 जून से शुरू होगी हाजियों की वापसी, पहली फ्लाइट शाम 8:30 बजे पहुंचेगी जयपुर