राजस्थान के बांधों में 56.72 फीसदी पानी, पिछले साल से 23.73 प्रतिशत कम

कोटा क्षेत्र में सबसे बेहतर स्थिति

राजस्थान के बांधों में 56.72 फीसदी पानी, पिछले साल से 23.73 प्रतिशत कम
राजस्थान में 25 अगस्त तक 693 बांधों में 7,390.51 मिलियन घनमीटर पानी उपलब्ध, कुल क्षमता का 56.72 प्रतिशत। पिछले साल इसी अवधि में 80.64 प्रतिशत जलभराव था। कोटा क्षेत्र में 70.06 प्रतिशत पानी। बीसलपुर बांध 73.98 प्रतिशत भरा।

जयपुर। राजस्थान में 25 अगस्त 2026 तक 693 बांधों में कुल 7,390.51 मिलियन घनमीटर पानी उपलब्ध है। इन बांधों की कुल भराव क्षमता 13,029.09 मिलियन घनमीटर है, यानी 56.72 प्रतिशत पानी भरा हुआ है। पिछले वर्ष इसी अवधि में बांधों में 10,506.15 मिलियन घनमीटर पानी था, जो 80.64 प्रतिशत था। इस तरह इस वर्ष जलभराव पिछले साल की तुलना में 23.92 प्रतिशत कम है। जल संसाधन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, कोटा क्षेत्र में सबसे बेहतर स्थिति है। यहां 1,213.00 मिलियन घनमीटर क्षमता वाले बांधों में 849.88 मिलियन घनमीटर पानी है, जो 70.06 प्रतिशत है।

जयपुर क्षेत्र में 55.93 प्रतिशत, बांसवाड़ा में 58.24 प्रतिशत, उदयपुर में 44.49 प्रतिशत और भरतपुर में 46.41 प्रतिशत पानी उपलब्ध है। जालौर, जोधपुर और आसपास के पश्चिमी क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति अपेक्षाकृत कमजोर है। प्रमुख बांधों में कोटा बैराज 96.59 प्रतिशत, मोरेल बांध 100 प्रतिशत, बीसलपुर बांध 73.98 प्रतिशत, राणा प्रताप सागर 70.82 प्रतिशत और जवाहर सागर 70.62 प्रतिशत भरा है। राज्य के 693 बांधों में 205 खाली, 445 आंशिक रूप से भरे और 43 पूरी तरह भरे हुए दर्ज किए गए हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे
राजस्थान में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए रीको (RIICO) 8 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर उद्यमियों...
कांग्रेस का भाजपा पर हमला: केंद्र सरकार से किसान युवा समेत हर वर्ग त्रस्त, कुमारी सैलजा ने लगाया किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलने का आरोप
डोटासरा का आरोप- पार्षदों को वोट से रोक रही सरकार, जूली बोले- मुकाबला पुलिस से
बूंदी नगर परिषद में भाजपा के भरत शर्मा सभापति, बूंदी की आठ निकायों में भाजपा-कांग्रेस का मुकाबला बराबरी पर
ट्रंप ने ईरान को लेकर विकल्पों पर विचार किया, पूछा, 'पूरे देश को कब तबाह कर दूं?'
नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित कर रही पंजाब सरकार : जग्गा ने वीडियो बनाया तो मिली धमकियां, कांग्रेस ने कहा- डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर किया आत्महत्या का प्रयास
बारां में आप की शीतल राठौर बनी सभापति, कांग्रेस प्रत्याशी को 11 मतों से हराया