राजस्थान के बांधों में 58.34 फीसदी पानी, कोटा सबसे आगे

81 बांधों की कुल क्षमता 4,475.53 मिलियन घन मीटर

राजस्थान के बांधों में 58.34 फीसदी पानी, कोटा सबसे आगे
राजस्थान के 693 बांधों में 31 अगस्त तक कुल क्षमता का 58.34 प्रतिशत पानी उपलब्ध। बांधों की क्षमता 13,029.09 एमसीएम, 7,600.71 एमसीएम पानी भरा। पिछले वर्ष इसी अवधि में जलभराव 83.94 प्रतिशत था।

जयपुर। राजस्थान में 31 अगस्त 2026 तक 693 बांधों की कुल जलभराव क्षमता 13,029.09 मिलियन घन मीटर है। इनमें वर्तमान में 7,600.71 मिलियन घन मीटर पानी उपलब्ध है, जो कुल क्षमता का 58.34 प्रतिशत है। पिछले वर्ष इसी अवधि में बांधों में 10,937.01 मिलियन घन मीटर यानी 83.94 प्रतिशत पानी था। इस तरह पिछले साल की तुलना में जलभराव में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। जोनवार स्थिति में कोटा सबसे आगे है। यहां 81 बांधों की कुल क्षमता 4,475.53 मिलियन घन मीटर है, जिसमें 3,271.75 मिलियन घन मीटर पानी है और जलभराव 73.10 प्रतिशत है। बांसवाड़ा जोन में 63 बांधों में 59.90 प्रतिशत, जयपुर जोन में 57.88 प्रतिशत और भरतपुर जोन में 49.04 प्रतिशत पानी है।

उदयपुर जोन में 44.91 प्रतिशत तथा जोधपुर जोन में सबसे कम 17.95 प्रतिशत जलभराव दर्ज किया गया। कुल 693 बांधों में 199 खाली, 437 आंशिक रूप से भरे और 57 पूरी तरह भरे हुए हैं। वहीं, 31 अगस्त को पिछले 24 घंटे में बांधों में 38.77 मिलियन घन मीटर पानी की वृद्धि दर्ज की गई।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे
राजस्थान में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए रीको (RIICO) 8 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर उद्यमियों...
कांग्रेस का भाजपा पर हमला: केंद्र सरकार से किसान युवा समेत हर वर्ग त्रस्त, कुमारी सैलजा ने लगाया किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलने का आरोप
डोटासरा का आरोप- पार्षदों को वोट से रोक रही सरकार, जूली बोले- मुकाबला पुलिस से
बूंदी नगर परिषद में भाजपा के भरत शर्मा सभापति, बूंदी की आठ निकायों में भाजपा-कांग्रेस का मुकाबला बराबरी पर
ट्रंप ने ईरान को लेकर विकल्पों पर विचार किया, पूछा, 'पूरे देश को कब तबाह कर दूं?'
नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित कर रही पंजाब सरकार : जग्गा ने वीडियो बनाया तो मिली धमकियां, कांग्रेस ने कहा- डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर किया आत्महत्या का प्रयास
बारां में आप की शीतल राठौर बनी सभापति, कांग्रेस प्रत्याशी को 11 मतों से हराया