चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी समेत गिरोह के 6 बदमाश गिरफ्तार, माल बरामद
1.66 लाख रुपए के तार और 10 हजार रुपए नकद चोरी
जयपुर। आमेर थाना पुलिस ने चोरी और नकबजनी की चार वारदातों का खुलासा करते हुए तीन अलग-अलग गैंग के पांच चोरों और चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी को गिरफ्तार किया है। डीसीपी उत्तर करण शर्मा ने बताया कि दो अलग अलग गिरोह के आरोपियों असलम (20)खोहनागोरियान, सुभान,(20) बरेली यूपी हाल घाट ट्रांसपोर्ट नगर, पारसमल (32) विश्वकर्मा नगर कच्ची बस्ती, मोहम्मद कासिम(27) जयसिंहपुरा खोर हाल गलता गेट, रोहित ओझा(28) आगरा रोड और सोहेल खान उर्फ हसीन(18)खानाबदोश पाड़ा मंडी ईदगाह गलता गेट को गिरफ्तार किया है।
केस 1: कूकस स्थित साई वाटिका में निमार्णाधीन हॉस्टल से एसी के कॉपर पाइप और तार के पांच बंडल चोरी हुए थे। इसके अलावा कुंडा तिराहे स्थित एक इलेक्ट्रिकल दुकान से करीब 1.66 लाख रुपए के तार और 10 हजार रुपए नकद चोरी के आरोप में असलम और सुभान के साथ चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी पारसमल को गिरफ्तार किया है।

Comment List