विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी में रांका मूट कोर्ट प्रतियोगिता : देशभर से 64 टीमें शामिल, पंवार ने विधि शिक्षा की सामाजिक प्रासंगिकता पर दिया बल
मूट कोर्ट प्रतियोगिताएं विधि शिक्षा को व्यावहारिक रूप देती हैं
यूनिवर्सिटी में रांका पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से पांचवीं रांका मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 आयोजित हुई, जिसमें देशभर की 64 टीमों ने भाग लिया। कुलपति डॉ. एनडी माथुर ने इसे व्यावहारिक विधि शिक्षा का मंच बताया। न्यायमूर्ति जेके रांका व गोविंद माथुर सहित वक्ताओं ने नैतिकता, संविधान और परंपरा के महत्व पर जोर दिया।
जयपुर। विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी में पांचवीं रांका मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 हुई। रांका पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से हुई प्रतियोगिता में देशभर से 64 टीमें शामिल हुर्इं। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई। कुलपति डॉ. एनडी माथुर ने कहा कि मूट कोर्ट प्रतियोगिताएं विधि शिक्षा को व्यावहारिक रूप देती हैं।
बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के अध्यक्ष ललित के.पंवार ने विधि शिक्षा की सामाजिक प्रासंगिकता पर जोर दिया। मुख्य वक्ता न्यायमूर्ति जेके रांका ने न्यायिक प्रक्रिया में नैतिकता और ईमानदारी को आवश्यक बताया। विशिष्ट अतिथि भारत व्यास ने आधुनिक विधि के साथ भारतीय परंपरा के संतुलन पर बल दिया। मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति गोविंद माथुर ने संविधान को जीवन का मार्गदर्शक बताया। कार्यक्रम में संवाद सत्र भी हुआ। प्रो. पीपी मित्रा ने रिपोर्ट प्रस्तुत की और सुरभि रांका ने आभार जताया।

Comment List