राजस्थान के आठ शहरों में दौड़ेंगी 675 इलेक्ट्रिक बसें, अब तक 250 की डिलीवरी मुख्य सचिव ने डिपो

चार्जिंग स्टेशन और बिजली कनेक्शन के लंबित कार्य निर्देश

राजस्थान के आठ शहरों में दौड़ेंगी 675 इलेक्ट्रिक बसें, अब तक 250 की डिलीवरी मुख्य सचिव ने डिपो
राजस्थान में पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत आठ शहरों में 675 इलेक्ट्रिक बसें संचालित की जाएंगी। प्रमुख शासन सचिव, स्वायत्त शासन विभाग रवि जैन ने बताया कि जयपुर, भीलवाड़ा, बीकानेर, अजमेर, अलवर, जोधपुर, कोटा और उदयपुर के लिए बसें स्वीकृत की गई हैं।

जयपुर । राजस्थान में पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत आठ शहरों में 675 इलेक्ट्रिक बसें संचालित की जाएंगी। इनमें से अब तक 250 बसों की डिलीवरी हो चुकी है। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में गुरुवार को शासन सचिवालय में बैठक आयोजित हुई। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को लंबित कार्य प्राथमिकता से पूरे करने तथा बसों के सुचारु संचालन के लिए डिपो और चार्जिंग सुविधाएं समय पर विकसित करने के निर्देश दिए। बैठक में जयपुर के टोडी डिपो में बिजली कनेक्शन के लंबित कार्य और विभिन्न शहरों में बस डिपो के लिए भूमि की उपलब्धता पर चर्चा हुई।

प्रमुख शासन सचिव, स्वायत्त शासन विभाग रवि जैन ने बताया कि जयपुर, भीलवाड़ा, बीकानेर, अजमेर, अलवर, जोधपुर, कोटा और उदयपुर के लिए बसें स्वीकृत की गई हैं। मुख्य सचिव ने जयपुर में सरकारी और निजी बसों की कार्यप्रणाली तथा निगरानी व्यवस्था की समीक्षा करते हुए बस सेवाओं में समन्वय बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने यात्रियों की संख्या, किराये से होने वाली आय और संचालन की प्रभावशीलता का आकलन करने के लिए प्रमुख प्रदर्शन संकेतक निर्धारित करने को कहा। साथ ही निजी बस संचालकों को इलेक्ट्रिक बसों की ओर प्रोत्साहित राजस्थान के आठ शहरों में दौड़ेंगी 675 इलेक्ट्रिक बसें, अब तक 250 की डिलीवरी मुख्य सचिव ने डिपो, चार्जिंग स्टेशन और बिजली कनेक्शन के लंबित कार्य जल्द पूरे करने के दिए निर्देशकरने की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए।

Post Comment

Comment List

Latest News

आमेर महल में फिर शुरू हुई विश्व प्रसिद्ध हाथी सवारी, पर्यटकों को मिलेगा शाही अंदाज का अनुभव आमेर महल में फिर शुरू हुई विश्व प्रसिद्ध हाथी सवारी, पर्यटकों को मिलेगा शाही अंदाज का अनुभव
आमेर महल में शारदीय नवरात्रि के चलते बंद की गई हाथी सवारी का संचालन फिर से शुरू हो गया है।...
सीतापुरा की ज्वेलरी फैक्ट्री में आग: दम घुटने से दो कर्मचारियों की मौत, 5 कर्मचारी बेहोश
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, हमले से पहले होटल में हथियारों की टेस्टिंग; 10 गिरफ्तार
नवरात्र में राजस्थान में वाहन बिक्री 6.37% घटी, यात्री वाहनों की मांग में 22% की गिरावट ट्रैक्टर बिक्री 37% बढ़ी
एसबीआई में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)आरक्षण नीति पर दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ
राजस्थान में 34 माह में ग्रामीण विकास को मिली गति, सिंचाई से लेकर पशुपालन तक बढ़ा निवेश
एसएमएस में फैंकोनी एनीमिया के मरीज का पहला HLA-मिसमैच्ड बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफल