धौलपुर में नदी में नहाने उतरे 8 बच्चे पानी में डूबे : हादसे में 3 की मौत, ग्रामीणों ने जान जोखिम में डालकर बच्चों की शुरू की तलाश

चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े

धौलपुर में नदी में नहाने उतरे 8 बच्चे पानी में डूबे : हादसे में 3 की मौत, ग्रामीणों ने जान जोखिम में डालकर बच्चों की शुरू की तलाश

धौलपुर के मनियां थाना क्षेत्र के गडाइच गांव में रविवार को दर्दनाक हादसा हुआ। पार्वती नदी में नहाने गए आधा दर्जन से अधिक बच्चों में तीन गहरे पानी में डूब गए और उनकी मौत हो गई, जबकि पांच को बचा लिया गया। ग्रामीणों और गोताखोरों ने शव निकाले। पुलिस जांच कर रही है है जारी

सैंपऊ। धौलपुर जिले के मनियां थाना इलाके के गांव गडाइच में रविवार दोपहर पार्वती नदी में दोस्तों के साथ नहाने गए आधा दर्जन से अधिक बच्चे पानी में डूब गए, इनमें से तीन मासूमों की मौत हो गई, वहीं अन्य पांच को बचा लिया गया। तीनों बच्चे गांव के राजकीय स्कूल में पढ़ते थे और छुट्टी के दिन दोस्तों के साथ नदी में नहाने गए थे। जानकारी के अनुसार नहाने के दौरान तीन बालक और बालिका नहाते समय गहरे पानी में चले गए। नदी किनारे मौजूद अन्य बच्चों की चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े।

ग्रामीणों ने अपनी जान जोखिम में डालकर बच्चों को तलाशना शुरू कर पुलिस को सूचना दी। मनिया थाना पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने मशक्कत के बाद तीनों बच्चों के शवों को नदी से बाहर निकाल लिया।  मनिया सीओ खलील अहमद ने बताया कि हादसे का शिकार बच्चों की पहचान  भूरा 12 पुत्र रामबरन कुशवाहा, सोनम 14 पुत्री रघुवीर सिंह तथा निशु 14 पुत्री भूरी सिंह के रूप में हुई है। शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां उनका पोस्टमार्टम कराया जाएगा।    

प्रारंभिक जांच में हादसा बच्चों के गहरे पानी में जाने से हुआ लग रहा है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

-सीओ खलील अहमद, मनिया।

Read More प्रदेश में सूरज का पारा गर्म : श्रीगंगानगर में पारा 44 डिग्री के करीब पहुंचा, धौलपुर और अलवर में हीटवेव का अलर्ट

Tags: drowned

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जयपुर पहुंचे : सीएम भजनलाल शर्मा ने किया स्वागत, टोंक सहित 7 जिलों के भाजपा जिला ऑफिस का करेंगे उद्घाटन, कोर कमेटी की होगी बैठक  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जयपुर पहुंचे : सीएम भजनलाल शर्मा ने किया स्वागत, टोंक सहित 7 जिलों के भाजपा जिला ऑफिस का करेंगे उद्घाटन, कोर कमेटी की होगी बैठक 
राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन पहली बार जयपुर पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उनका गर्मजोशी से स्वागत...
आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका : राज्यसभा सभापति ने दी आप से अलग हुए सात सदस्यों को भाजपा में विलय की मान्यता, राज्यसभा में सांसदों की संख्या 113 हुई
परिंदों की प्यास बुझाने को 200 परिंडे वितरित : मॉर्निंग वॉक में आने वालें लोगों को दिए, पार्क में लगाया जल मंदिर
विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स में 600 अंक की बढ़त, इन शेयरों पर रखें नजर
सोसाइटी ने एमआई रोड पर लगाई प्याऊ, ताकि भीषण गर्मी में लोगों को पीने के पानी की मिले सुविधा : राहगीरों को बांटे परिंडे, लोगों को परिंडे लगाने के लिए किया जागरूक
रूस परमाणु-मुक्त दुनिया का समर्थक, लेकिन वर्तमान में हथियारों की कटौती की संभावना कम : पूरी तरह से समाप्त करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे, बेलौसोव का परमाणु हथियारों को खत्म करने पर जोर
राजस्थान विधानसभा को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी : परिसार को कराया खाली, हाई अलर्ट मोड में सुरक्षा एजेंसियां