80वां स्वतंत्रता दिवस : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

प्रदेश ‘विकसित राजस्थान-समृद्ध राजस्थान’ के लक्ष्य के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा

80वां स्वतंत्रता दिवस : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं। स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के बलिदान को याद करते हुए देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लेने का आह्वान। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र की ओर बढ़ रहा।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि स्वतंत्रता दिवस का यह पर्व हमें उन महान स्वतंत्रता सेनानियों, वीर शहीदों और देशभक्त विभूतियों के त्याग, तपस्या एवं बलिदान का स्मरण कराता है, जिन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। यह दिन हमें देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए सदैव समर्पित रहने की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता के साथ विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है। हमारा प्रदेश भी ‘विकसित राजस्थान-समृद्ध राजस्थान’ के लक्ष्य के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार का संकल्प है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। इसी सोच के साथ युवाओं को रोजगार, किसानों की खुशहाली, महिलाओं का सम्मान एवं सशक्तीकरण, गरीब एवं वंचित वर्गों को बेहतर जीवन की सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी का केंद्र पर प्रहार: अरुणाचल में चीन द्वारा पेट्रोलिंग रोकने का दावा चिंताजनक, केंद्र सरकार की चुप्पी पर उठाए सवाल  राहुल गांधी का केंद्र पर प्रहार: अरुणाचल में चीन द्वारा पेट्रोलिंग रोकने का दावा चिंताजनक, केंद्र सरकार की चुप्पी पर उठाए सवाल 
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि चीन ने अरुणाचल प्रदेश के कई इलाकों में भारतीय...
जयपुर की राखियों का देशभर में जलवा : गोविंद देव जी और लड्डू गोपाल की राखियों की भारी मांग, डिजिटल बाजार में भी धूम
जापान में बारिश से हाहाकार! भूस्खलन और बाढ़ से 8 लोगों की मौत, अलर्ट जारी
संजय राउत का गृहमंत्री और चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप, बोले- सैकड़ों करोड़ में बेचा गया शिवसेना का नाम और धनुष-बाण
विदेशी इन्फ्लुएंसर्स ने जंतर-मंतर पर जताया उत्साह, ‘हर घर तिरंगा अभियान’ में 36 विदेशी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स ने लिया हिस्सा
नाबार्ड से वित्तपोषित परियोजनाओं की नियमित समीक्षा के निर्देश, देरी पर विशेष समीक्षा और होगा फील्ड निरीक्षण
बिजली कनेक्शन काटने का डर दिखाकर 1.47 लाख की ऑनलाइन ठगी, मोबाइल पर भेजे लिंक से ठगों ने खाते से चार लेनदेन में उड़ाई रकम