सुरंग बनाकर 9.58 लाख लीटर क्रूड ऑयल चोरी : तेल का मुख्य खरीदार गिरफ्तार, सात आरोपी पहले ही गिरफ्तार

निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे और इंटरनेट कनेक्शन भी

सुरंग बनाकर 9.58 लाख लीटर क्रूड ऑयल चोरी : तेल का मुख्य खरीदार गिरफ्तार, सात आरोपी पहले ही गिरफ्तार

एसओजी ने पेट्रोलियम पाइपलाइन से संगठित तरीके से क्रूड ऑयल चोरी के मामले में तेल के मुख्य खरीददार राजीव सिंघल को अजमेर जाते समय गिरफ्तार। इस मामले में मुख्य सरगना सहित सात आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

जपयुर। एसओजी ने पेट्रोलियम पाइपलाइन से संगठित तरीके से क्रूड ऑयल चोरी के मामले में तेल के मुख्य खरीददार राजीव सिंघल को अजमेर जाते समय गिरफ्तार किया है। इस मामले में मुख्य सरगना सहित सात आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। एडीजी एसओजी विशाल बंसल ने बताया कि यह मामला इंडियन ऑयल कॉपार्ेरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) की पाइपलाइन से शाहजहांपुर क्षेत्र में अवैध रूप से तेल चोरी से जुड़ा है, जिसकी जांच जनवरी 2025 में शुरू की गई थी।

सुरंग बनाकर की जा रही थी चोरी: आरोपियों ने बेलनी रोड स्थित एक खेत किराए पर लेकर चारों ओर करीब 10 फीट ऊंची बाउंड्री बना ली। अंदर कमरे और भूमिगत चैम्बर तैयार कर करीब 360 फीट लंबी सुरंग के जरिए पाइपलाइन में छेद कर क्रूड ऑयल चोरी करना शुरू किया। निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे और इंटरनेट कनेक्शन भी लगाया गया था।

दो महीने में 36 टैंकर तेल पार: 10 नवंबर 2024 से 5 जनवरी 2025 के बीच करीब दो माह में 36 टैंकर यानी लगभग 9.58 लाख लीटर क्रूड ऑयल चोरी किया गया। फरार आरोपी दिनेश राठी उर्फ अनमोल राठी पर 50 और अर्जुन उर्फ बलजीत सिंह उर्फ टोनी पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था।  6.70 करोड़ का अवैध तेल कारोबार: गिरफ्तार राजीव सिंघल श्री गणपति ऑयल ट्रेडर्स गाजियाबाद का संचालक है और करीब 15 साल से तेल कारोबार में सक्रिय था। वह चोरी का तेल 30 से 35 रुपए प्रति लीटर में खरीदता था जबकि बाजार मूल्य करीब  70 रुपए प्रति लीटर है।  चोरी किए गए तेल की कीमत लगभग 6.70 करोड़ आंकी गई है।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अतिक्रमण हटाने और सफाई व्यवस्था पर सख्ती : व्यापार महासंघ और नगर निगम की बैठक में बने ठोस प्रस्ताव, बाजारों में यातायात बाधित करने वाले अस्थायी अतिक्रमण के मुद्दे पर की चर्चा अतिक्रमण हटाने और सफाई व्यवस्था पर सख्ती : व्यापार महासंघ और नगर निगम की बैठक में बने ठोस प्रस्ताव, बाजारों में यातायात बाधित करने वाले अस्थायी अतिक्रमण के मुद्दे पर की चर्चा
शहर के बाजारों में अतिक्रमण और सफाई व्यवस्था को लेकर जयपुर व्यापार महासंघ और नगर निगम के बीच महत्वपूर्ण बैठक...
पशु चिकित्सा अधिकारी एवं सहायक कृषि अभियंता परीक्षा : आरपीएससी ने जारी की मॉडल उत्तरकुंजियां, अभ्यर्थी ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं आपत्ति
बढ़ती बेरोजगारी सरकार की नीतियों का परिणाम : कांग्रेस की मनरेगा को फिर शुरू करने की मांग, खड़गे बोले- सरकार के श्रम संहिता लागू करने से  कामगारों की स्थिति कमजोर
जिला कलक्टर आलोक रंजन ने स्व-गणना में लिया भाग, आमजन से स्व-गणना के माध्यम से सटीक जानकारी देने की अपील
सांख्यिकी अधिकारी (कृषि अधिकारी) परीक्षा 2024 : पात्रता जांच के लिए विचारित सूची जारी, 61 अभ्यर्थी शामिल
अमित यादव का केंद्र पर प्रहार: सरकार कर रही मजदूरों के अधिकारों का हनन, आंदोलन में गिरफ्तार वर्करों और नेताओं को रिहा करने की अपील 
मजदूर दिवस पर मायावती का संदेश : मेहनतकश वर्ग की स्थिति में अब तक सुधार नहीं, मजदूरों और श्रमिकों की स्थिति को लेकर जताई चिंता